फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   21 people including ADO Agriculture injured in dog attack

सांप के काटने से मासूम की हालत बिगड़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
21 people including ADO Agriculture injured in dog attack
गर्मी का प्रभाव बढ़ने से कुत्ते खूंखार हो रहे हैं। मंगलवार को कुत्तों के हमले सेे एडीओ कृषि समेत बीस से अधिक लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंदरकी में आवारा कुत्तों के हमले में कुंदरकी ब्लॉक कार्यालय में तैनात सहायक विकास अधिकारी कृषि राधे श्याम के अलावा सना 16 वर्ष निवासी ग्राम चकफाजलपुर, निशा (सात) निवासी ग्राम बघी गोवर्धनपुर, आमिर हमजा (छह) निवासी ग्राम हाथीपुर चित्तू, शिवांश (आठ) निवासी हुसैनपुर हमीर, ओमकार (11) निवासी ग्राम फरहेदी, वंदना (तीन) निवासी ग्राम हुसैनपुर हमीर, रिदा फात्मा (तीन)निवासी ग्राम महलोली, वारिस (41) निवासी ग्राम हाथीपुर चित्तू, पवन (18) निवासी ग्राम तख्तपुर हासा, सुनीता (30) निवासी ग्राम काजीपुरा, अमन (13) निवासी ग्राम बगरौआ, मनीष (आठ) निवासी ग्राम मलीपुर, इंद्रजीत (11) निवासी ग्राम सुल्तानपुर, राहत अली (45) निवासी ग्राम तेवरखास, अफसा (सात) निवासी ग्राम हरियाना, नसीमा (18) निवासी ग्राम रसूलपुर हमीर, सुमन (52) निवासी मोहल्ला सादात पश्चिमी, नौशाद (41) निवासी मोहल्ला कायस्थान, मोहम्मद आसिफ (चार) निवासी मोहल्ला ताकिया कस्बा कुंदरकी जख्मी हो गए। इन लोगों का उपचार कुंदरकी सीएचसी में कराया गया है। साथ ही एंटी रैबीज इंजेक्शन भी लगाए गए हैं।
0000000000
बंदरों के हमले में भाई बहन समेत आठ जख्मी
कुंदरकी। उत्पाती बंदरों के हमलों में भाई बहन समेत आठ लोग जख्मी हो गए। कुंदरकी ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम मुड़िया जैन निवासी छाया (पांच), ग्राम जटपुरा निवासी अजमी (आठ), ग्राम रायवनगला निवासी जहानवी (पांच) और उसका भाई राज (डेढ़ वर्ष), ग्राम गुरेर निवासी सुनीता (पांच), ग्राम बसेरा खास निवासी दिनेश सैनी (32) और इंद्रवती (45) और ग्राम ललवार निवासी मुनब्बर (35) बंदरों के हमले में जख्मी हो गए। सभी पीड़ितों ने सीएचसी में उपचार और एंटी रैबीज के इंजेक्शन लगवाए हैं।
विज्ञापन

000000000000000
गर्मी से आवारा पशुओं में बढ़ती है बेचैनी: डॉ. राजपाल
कुंदरकी। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजपाल सैनी का कहना है कि गर्मी का प्रकोप बढ़ने से आवारा पशुओं में बेचैनी बढ़ती है, जिसके उनका स्वभाव भी आक्रमक हो जाता है। ऐसी स्थिति में आवारा पशु के हमले अधिक बढ़ जाते हैं। इसके अलावा आवारा कुत्ते, बंदर, बिल्ली, जंगल सूअर आदि के काटने पर सरकारी अस्पताल में उपचार कराएं। सीएचसी में एंटी रैबीज इंजेक्शन उपलब्ध हैं। कुत्ते काटने को नजर अंदाज न करें क्योंकि एंटी रैबीज इंजेक्शन न लगवाना जान के लिए जोखिम भरा हो सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed