फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   21 new corona case in moradabad

पांच बुजुर्ग समेत 21 नए संक्रमित, 65 डिस्चार्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
21 new corona case in moradabad
मुरादाबाद। जिले में पांच बुजुर्ग समेत 21 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इसमें सरकारी लैब की जांच में सोलह और प्राइवेट लैब की जांच में चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जबकि एक मरीज एंटीजन टेस्ट में संक्रमित मिला। वहीं 65 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 10533 हो गई है। एक्टिव केसों की संख्या 178 है।
विज्ञापन

सोमवार को सरकारी लैब से आई जांच रिपोर्ट में सोलह लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। वहीं प्राइवेट लैब की जांच रिपोर्ट में शहर के चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसमें दो संक्रमित मोहल्ला गांधीनगर निवासी बुजुर्ग हैं। इसके अलावा दो युवा शामिल हैं। वहीं जिले में 1835 लोगों की एंटीजन जांच कराई गई। जांच में सिर्फ एक मरीज संक्रमित पाया गया। पॉजिटिव मरीज मझोला क्षेत्र का रहने वाला है। जबकि स्वस्थ होने पर 65 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। जिले के कुल संक्रमित 10533 मरीजों से 10171 स्वस्थ हो चुके हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या 178 रह गई है। वहीं कोरोना से मरने वालों की संख्या 168 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed