{"_id":"61f5ab878708b9043715b2d3","slug":"21-candidates-dreams-of-contesting-elections-burnt-in-the-flames-of-investigation-moradabad-news-mbd41738943","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच की आंच में जल गए 21 प्रत्याशियों के चुनाव लड़ने के सपने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच की आंच में जल गए 21 प्रत्याशियों के चुनाव लड़ने के सपने
विज्ञापन
मुरादाबाद। विधानसभा निर्वाचन की चल रही प्रक्रिया के दौरान जिले की सभी सात विधानसभा सीटों पर किए नामांकन पत्रों की शनिवार जांच की गई। इस दौरान कुछ प्रत्याशियों द्वारा मांगी गई जानकारी का रिक्त कॉलम नहीं भरा पाया गया तो कुछ ने नामांकन पत्र के पहले पन्ने पर अपने हस्ताक्षर नहीं नहीं किए। इसके कारण 21 प्रत्याशियों के पर्चे संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर ने खारिज कर दिए। बिलारी विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक आठ प्रत्याशियों के नामांकन खारिज हुए जबकि ठाकुरद्वारा विधानसभा क्षेत्र में सभी दस उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वैध पाए गए। इसी के साथ 21 प्रत्याशी बिना चुनाव लड़े ही मैदान से बाहर हो गए। 67 उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए गए हैं।
बिलारी विधानसभा क्षेत्र से नामांकन कराने वाले उमर फारूख के नामांकन पत्र के प्रथम पृष्ठ पर हस्ताक्षर नहीं किए गए थे। जिसके चलते रिटर्निंग ऑफिसर घनश्याम वर्मा ने नामांकन पत्र खारिज कर दिया। कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र से आजाद समाज पार्टी से नामांकन कराने वाले रमजानी के नामांकन पत्र में शपथ पत्र प्रारूप-26 में यह तक नहीं भरा गया कि उनका नाम किस विधानसभा क्षेत्र में किस मतदाता सूची में किस क्रम संख्या पर दर्ज है। इसके अलावा अन्य कई मांगी गई जानकारियों के संबंध में कोई उल्लेख नहीं किया गया मिला। इसके कारण रिटर्निंग ऑफिसर राजबहादुर द्वारा समीक्षा ने उनका नामांकन पत्र निरस्त कर दिया। कमोवेश यही स्थिति जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से खारिज हुए अन्य नामांकन पत्रों की रहीं।
मुरादाबाद शहर विधानसभा क्षेत्र से 17 उम्मीदवारों ने नामांकन कराया था। यहां छह उम्मीदवारों राहुल सैनी (लोक शक्ति), सुभाष दीक्षित (लोग पार्टी), महेंद्र (राष्ट्रीय समानता दल), मंजू (बहुजन मुक्ति पार्टी), मुस्तफा अली (निर्दलीय), नरेश कुमार सैनी (निर्दलीय) के पर्चे खारिज कर दिए गए।
विज्ञापन
मुरादाबाद देहात सीट पर 15 उम्मीदवारों ने नामांकन कराया था। इनमें दो उम्मीदवारों मोहम्मद आमिर कुरैशी (निर्दलीय), दानिश कुरैशी (निर्दलीय) के नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए।
कांठ विधानसभा सीट पर 16 उम्मीदवारों ने नामांकन कराया था। जिसमें एक उम्मीदवार राशिद हुसैन (निर्दलीय) का पर्चा खारिज कर दिया गया।
बिलारी विधानसभा क्षेत्र में कुल 15 उम्मीदवारों ने नामांकन कराया था। जिनमें आठ उम्मीदवारों वसीम अहमद (निर्दलीय), उमर फारूक (आजाद समाज पार्टी कांशीराम), महमूद (बहुजन आंदोलन पार्टी), मोहम्मद आलम (भारतीय जन जाग्रति पार्टी), शहनाज (निर्दलीय), मोहम्मद मोहसिन कमाल (निर्दलीय), मोहम्मद अजीम (लोजपा, रामबिलास), सतीशचंद्र (निर्दलीय) के नामांकन पत्र विभिन्न कमियों के कारण खारिज कर दिया गया।
कुंदरकी विधानसभा सीट पर नामांकन कराने वाले 15 उम्मीदवारों में से चार उम्मीदवारों रमजानी (आजाद समाज पार्टी), नसीम अहमद (निर्दलीय), अमर सिंह (निर्दलीय), मोहम्मद दाउद खान (निर्दलीय) का नामांकन खारिज कर दिया गया।