{"_id":"5c86c157bdec2213e3053e61","slug":"201552335191-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेक्ट्रिक लाइन पर पॉलिथीन देखकर गंगा सतलज एक्सप्रेस रोकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलेक्ट्रिक लाइन पर पॉलिथीन देखकर गंगा सतलज एक्सप्रेस रोकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मिलक के पास इलेक्ट्रिक लाइन पर पॉलिथीन लटकती देखकर गंगा सतलज एक्सप्रेस, अर्चना एक्सप्रेस समेत तीन माल गाड़ियों को रोकना पड़ा। करीब एक घंटे के बाद ओएचई लाइन से पॉलिथीन हटाई जा सकी। इसके बाद ट्रेनों को रवाना किया जा सका।
रेल पथ निरीक्षकों ने मिलक और नगरिया सादात स्टेशनों के बीच सोमवार सुबह सात बजे ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन पर पॉलिथीन लटकी देखकर कंट्रोल रूम को सूचना दी। इस दौरान गंगा सतलज एक्सप्रेस 13308 को गुजरना था। खतरे की आशंका को देखते हुए ट्रेन को रोक लिया गया। वही अर्चना एक्सप्रेस और तीन मालगाड़ियों को पीछे से स्टेशनों पर ठहराया गया। तकनीकी स्टाफ को सड़क के रास्ते मौके पर भेजकर पॉलिथीन को हटवाया गया। इसके बाद ट्रेनों को गंतव्य के लिए भेजा गया। इस समस्या की वजह से ट्रेनें करीब एक घंटे तक पिट गई।
फाल्ट आने के खतरे को देखते हुए एहतियातन रोकते हैं संचालन
रेलवे की ओएचई लाइन में कुछ भी लटके होने की दशा में एहतियातन ट्रेन संचालन रोका जाता है। ट्रेन के गुजरने की दशा में लोको में फॉल्ट तक आ सकता है।