फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   chhath mahaparv 2018, puja shubh muhurat it will be celebrate in 5 place in Moradabad

छठ पर्व 2018: मुरादाबाद में पांच स्थानों पर मनाया जाएगा छठ महापर्व, प्रशासन ने शुरू की तैयारी

Sun, 11 Nov 2018 02:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Sun, 11 Nov 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
chhath mahaparv 2018, puja shubh muhurat it will be celebrate in 5 place in Moradabad
प्रतीकात्मक तस्वीर
महानगर में पांच स्थानों पर छठ महापर्व मनाया जाएगा। पूर्वांचल के लोग भारी संख्या में महानगर में निवास करते हैं। उनकी सुविधा के हिसाब से प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम ने सफाई के साथ ही वैकल्पिक तालाब बनाने की शुरूआत कर दी है।
विज्ञापन


छठ महापर्व कुछ साल पहले तक पूर्वांचल का महापर्व माना जाता था। आजकल प्रत्येक बड़े शहर में छठ मनाया जाता है। प्रशासन और नगर निगम की तैयारियों की सूची में भी छठ को शामिल कर लिया गया है। छठ महापर्व को ज्यादातर पूर्वांचल के लोग ही मनाते हैं, लेकिन कई स्थानीय लोग भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।
विज्ञापन


महानगर में योें तो कई स्थानों पर छठ मनाया जाता है, लेकिन मुख्य आयोजन पांच स्थानों पर ही किया जाता है। बुद्धि विहार, केजीके स्कूल के पास, कपूर कंपनी पुल के पास, रामगंगा नदी में छठ घाट पर और चाऊ की बस्ती में छठ मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम ने छठ की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए रामगंगा में घाट की सफाई कराकर सुरक्षा के लिए बेरीकेडिंग कराई जाएगी। छठ घाट के आसपास नदी में गिरने वाले गंदे नालों को रोका जाएगा। इसके साथ ही अन्य स्थानों पर पार्कों की सफाई कराई जा रही है।


पार्कों में ही वैकल्पिक तालाब बनाए जाएंगे और उनमें निगम के टैंकरों से पानी भरा जाएगा। जीएम जलकल एसपी श्रीवास्तव ने बताया कि छठ पूजन के लिए निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed