फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   शिवा के पिता बोले, गेंदबाजी में नए प्रयोग जरूरी-Cordination

शिवा के पिता बोले, गेंदबाजी में नए प्रयोग जरूरी-Cordination

Sun, 11 Nov 2018 02:06 AM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 02:06 AM IST
विज्ञापन
शिवा के पिता बोले, गेंदबाजी में नए प्रयोग जरूरी-Cordination
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के युवा आलराउंडर शिवा सिंह की गेंदबाजी से क्रिकेट जगत में मुरादाबाद एक बार फिर सुर्खियों में हैं। मुरादाबाद के शिवा सिंह ने सीके नायडू अंडर 23 में बंगाल के खिलाफ 360 डिग्री गेंदबाजी कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है। शिवा की गेंदबाजी को क्रिकेट के खिलाड़ियों के साथ उनके पिता एवं दादा ने समर्थन किया है। पिता अजीत सिंह का कहना है बल्लेबाज की तरह गेंदबाज को भी खेल के मैदान में नए प्रयोग करने की पूरी छूट मिलनी चाहिए। वहीं, दादा आरके सिंह का कहना है कि बॉल डेड नहीं है तो एक गेंदबाज को ऐसे प्रयोग करने चाहिए। बाकी बॉल सही है या गलत, इस पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ियों को चर्चा जरूर करनी चाहिए।
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट टीम को मुरादाबाद की धरती ने पीयूष चावला, मोहसिन खान, मो. शमी और आर्यन जुयाल जैसे हरफनमौला खिलाड़ी दिए हैं। शिवा सिंह भी अपनी गेंदबाजी से क्रिकेट जगत में छाए हैं। शिवा सिंह आलराउंडर खिलाड़ी हैं। 14 साल की उम्र से क्रिकेट जगत में उत्तर प्रदेश की टीम से प्रतिभाग कर रहे हैं। शिवा के पिता अजीत सिंह रणजी खिलाड़ी रह चुके हैं। पिता ने ही शिवा सिंह को बल्लेबाजी और गेंदबाजी का हुनर सिखाया है। अजीत सिंह कहते हैं, बल्लेबाज के लिए रिवर्स स्वीप शॉट खेलने की छूट है तो गेंदबाज को भी नए प्रयोग करने की छूट दी जानी चाहिए। नए प्रयोगों से ही एक गेंदबाज पिच पर बल्लेबाज को परेशानी में डाल सकता है। अजीत सिंह कहते हैं कि शिवा की 360 डिग्री की गेंदबाजी पर फैसला बीसीसीआई और आईसीसीआई को लेना चाहिए। दुनिया भर के खिलाड़ियों को भी इस पर चर्चा करनी चाहिए।
विज्ञापन

भारतीय एवं यूपी क्रिकेट टीम को कई खिलाड़ी देने वाले कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी कहते हैं, शिवा सिंह की गेंदबाजी लीगल डिलिवरी है। अंडर 19 में भी शिवा ऐसी ही गेंदबाजी कर चुका है। उस वक्त अंपायर ने कोई सवाल नहीं उठाया। बदरुद्दीन सिद्दीकी कहते हैं, जब बल्लेबाजी के लिए नियम नहीं हैं तो गेंदबाजी के लिए भी नहीं होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर 14 से यूपी की टीम से प्रतिभाग कर रहा शिवा
आलराउंडर शिवा सिंह उत्तरप्रदेश की अंडर 14 टीम से लगातार प्रतिभाग कर रहा है। अंडर 16, अंडर 19 में शिवा सिंह का शानदार प्रदर्शन रहा है। 2016 में श्रीलंका में हुए अंडर 19 में एशिया कप में शिवा सिंह को पांच विकेट लेकर मैन आफ द मैच मिल चुका है। 2017 में भारत में हुए अंडर 19 में इंग्लैंड के खिलाफ भी चार विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन कर चुका है। अंडर-23 के लिए अक्तूबर में ही शिवा सिंह का चयन हुआ है। दो नवंबर को बंगाल के खिलाफ उसका पहला मैच था। इसी मैच में अपनी गेंदबाजी से शिवा सिंह चर्चाओं में आ गए। हालांकि, इस मैच में शिवा सिंह को बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला।


12वीं का छात्र है शिवा
शिवा 12वीं का छात्र है। पिछले दो सालों से परीक्षा नहीं दे पा रहा है। शिवा सिंह के पिता बताते हैं, क्रिकेट में व्यस्त होने के कारण पढ़ाई नहीं कर पाता है। जैसे ही परीक्षा का समय आता है वह खेलने कहीं न कहीं बाहर होता है। इस बार भी ऐसा ही संयोग बन रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed