फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   engine of goods train failed in Moradabad, Rail Traffic affected

लखनऊ से मुरादाबाद आ रही मालगाड़ी का इंजन हुआ फेल, ढाई घंटे ठप रहा रेल संचालन

Tue, 30 Oct 2018 02:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Tue, 30 Oct 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
engine of goods train failed in Moradabad, Rail Traffic affected
प्रतीकात्मक तस्वीर
मुरादाबाद रेल मंडल के दुगन के पास सोमवार सुबह मालगाड़ी का इंजन फेल हो गया। जिससे अप लाइन पर ट्रेनों का संचालन ठप हो गया। जिसकी वजह से तीन मालगाड़ी और नौ एक्सप्रेस ट्रेनें जहां-तहां रोक दी गईं। दूसरा इंजन लगाकर मालगाड़ी रवाना की गई। इसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो पाया।
विज्ञापन


सोमवार सुबह मालगाड़ी लखनऊ से मुरादाबाद की ओर जा रही थी। सुबह साढ़े नौ बजे मालगाड़ी दुगन से गुजर रही थी। इसी दौरान मालगाड़ी का इंजन फेल हो गया। जिसकी वजह से मालगाड़ी खड़ी हो गई। चालक ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में देने के साथ ही इंजन स्टार्ट करने का प्रयास किया। लेकिन इंजन चालू नहीं हो पाया। इसके बाद दूसरे इंजन की मांग की गई।
विज्ञापन


बारह बजे दूसरा इंजन लगाकर मालगाड़ी रवाना की गई। ढाई घंटे ट्रेनों का संचालन बंद रहा। इसमें मुजफ्फरपुर-पोरबंदर एक्सप्रेस, इलाहाबाद-हरिद्वार एक्सप्रेस, बरेली से भुज जाने वाली आला हजरत एक्सप्रेस, हावड़ा से काठगोदाम जाने वाली बाघ एक्सप्रेस, किशनगंज से अजमेर जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस, छपरा दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस, हावड़ा-हरिद्वार-हावड़ा, पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ सुपर फास्ट एक्सप्रेस समेत तीन मालगाड़ियां जहां तहां रुक गईं। मालगाड़ी रवाना होने के बाद दूसरी गाड़ियां रवाना की र्गइं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed