{"_id":"5b80707e42c792464a0c8633","slug":"201535144062-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल के लिए निर्यातकों ने सौंपे 2000 फूड पैकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केरल के लिए निर्यातकों ने सौंपे 2000 फूड पैकेट
Updated Sat, 25 Aug 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए निर्यातकों ने 2000 फूड पैकेट शुक्रवार को डीएम को सौंपे हैं। इन पैकिटों में ड्राई फ्रूट्स, बिस्कट, नमकीन, दूध, पानी और चॉकलेट शामिल हैं। ईपीसीएच के पूर्व चेयरमैन व निदेशक सुधीर त्यागी के नेतृत्व में निर्यातकाें की संस्था ‘यस’ ने डीएम आवास जाकर राहत सामग्री सौंपी। इससे पहले मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन भी डीएम को दो लाख रुपये का चेक केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सौंप चुकी है।
यंग एंटरप्रेन्योर सोसायटी (यस) के पदाधिकारियों ने शुक्रवार शाम छह बजे डीएम आवास पर जाकर उन्हें राहत सामग्री दी। संस्था के सचिव विशाल अग्रवाल ने बताया कि ढाई लाख रुपये की लागत से 2000 फूड पैकेट तैयार कराए गए हैं। ईपीसीएच के पूर्व चेयरमैन सुधीर त्यागी ने बताया कि पैकेट तैयार करने में राहत आयुक्त और प्रशासन की ओर से जारी की गई गाइड लाइंस का पूरा ख्याल रखा गया है। प्रतिनिधि मंडल में संस्था के अध्यक्ष उदित सरन, राजीव बंसल, संजय गुप्ता, रजत अग्रवाल आदि थे। इनर व्हील एसेंस की पदाधिकारियों ने भी शुक्रवार को केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 500 फूड पैकेट्स डीएम राकेश कुमार सिंह को सौंपे हैं। प्रतिनिधि मंडल में संस्था की अध्यक्ष तृप्ति जैन, रश्मि सरन, रितु गर्ग, सिखा सिंह, मोना आदि शामिल थीं। इससे पहले गुरुवार को मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नवेद उर रहमान और सचिव अवधेश अग्रवाल के नेतृत्व में निर्यातकों ने डीएम को केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दो लाख रुपये का चेक सौंपा था।