फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   किसानों की समस्याओं को लेकर मजदूर सभा ने दिल्ली में किया प्रदर्शन

किसानों की समस्याओं को लेकर मजदूर सभा ने दिल्ली में किया प्रदर्शन

Sat, 21 Jul 2018 01:32 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
किसानों की समस्याओं को लेकर मजदूर सभा ने दिल्ली में किया प्रदर्शन
ठाकुरद्वारा। किसान मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं ने शुक्त्रस्वार को किसान मजदूरों की समस्याओं को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन किया। दिल्ली में मंडी हाउस से संसद भवन तक जाने वाले मार्ग पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कार्यकर्ता हाथों में झंडे भी लिए हुए थे। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने खरीफ की फसलों की एमएसपी घोषणा में किसानों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एमएसपी की घोषणा स्वामीनाथन आयोग फार्मूला लागत के डेढ़ गुना से बहुत कम है। प्रदर्शन के दौरान मांग की गई कि किसानों की समस्त फसलों का एमएसपी घोषित करे। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस की कीमतें कम करने, किसान मजदूरों के सभी कर्जे माफ करने, किसानों के अनाजों की खरीद की गारंटी लागू करने पर भी जोर दिया गया। प्रदर्शन में क्षेत्र के मजदूर सभा के कार्यकर्ता जिला सचिव कैलाश सिंह, हरस्वरूप सिंह, प्रीतम सिंह, महेंद्र सिंह, मनोज कुमार, महिपाल सिंह, हरिओम सिंह, दयाराम, रविंद्र सिंह, रमेश सिंंह, जगदीश सिंंह, नत्थू सिंह, शकील अहमद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed