फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ईद पर छाया खाड़ी का पहनावा

ईद पर छाया खाड़ी का पहनावा

Fri, 16 Jun 2017 01:48 AM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
ईद पर छाया खाड़ी का पहनावा
ईद पर छाया खाड़ी का पहनावा
विज्ञापन

- सरारा, फरारा और स्टेट कुर्ती की धूम
- अहमदाबादी चिकन से पटा बाजार
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद।
इस बार ईद पर बाजार में खाड़ी पहनावा छाया है। सरारा, फरारा और स्टेट कुर्ती की धूम है। खाड़ी देशों के ये परिधान मुरादाबादी महिलाआें और युवतियों को काफी पसंद आ रहे हैं। डिजाइनदार कुर्तियां उन्हें आकर्षित कर रही हैं। यही वजह है कि दुकानों पर खाड़ी ड्रेस की मांग की जा रही है।
बाजारों में ईद को लेकर काफी चहलपहल है। कपड़े की दुकान हो या जूते चप्पल की हर जगह खरीददारों की भीड़ दिखती है। शहर का चौमुखा पुल, टाउन हाल, बुध बाजार, मंडी चौक में देर रात तक रौनक रहती है। दुकानों पर ग्राहकों को लुभाने के लिए तरह-तरह के आइटम हैं। इस बार जश्न-ए-ईद में खाड़ी देशों के परिधान ने भी आमद दर्ज कराई है। सरारा, फरारा और स्टेट कुर्ती हर दिल अजीज बन रही हैं। डिजाइनदार वाली ये कुर्तियां बाजार में एकदम नया आइटम है। जिसपर कारीगरों की खासी मेहनत झलकती है।
विज्ञापन


किसके कितने दाम
स्टेट कुर्ती
रेयान काटन-600 से 4500 रुपये
चंदोरी सिल्क-2000-4000 रुपये
मोटाल-600-1200 रुपये
मलेशियन चिकन-1800-2000 रुपये
सरारा-450-1200 रुपये
फरारा-700-1200 रुपये
पाकिस्तानी कुर्ती- 1500-2500 रुपये
प्लाजो-1500-2000 रुपये
जाडेड शूट फैंसी-2000-5000 रुपये
----------------
हल्के कढ़ाई वाले कुर्ते किए जा रहे पसंद
मुरादाबाद। कपड़ा विक्रेता विशाल अग्रवाल का कहना कि पुरुष इस बार हल्के कढ़ाई वाले कुर्ते पसंद किए जा रहे हैं। काटन के कुर्तों की सबसे अधिक डिमांड है। प्लेन कपड़े पसंद किए जा रहे है। इसके अलावा लोन कुर्तों की भी डिमांड अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लाजो की डिमांड भी खूब
मुरादाबाद। कपड़ा विक्रेता गौरव मदान का कहना है कि पिछले कुछ सालों से महिला परिधान में खाड़ी देशों के पहनावे की डिमांड बढ़ी है। पुराने फैशन लौट आए हैैं। प्लाजो अधिक पसंद किए जा रहे हैं। इसके अलावा काटन के सिंपल शूट की डिमांड अधिक है।

----------------
दुकानों पर उमड़ी मुस्लिम महिलाओं की भीड़
मुरादाबाद। ईद में अभी करीब दस दिन बाकी है। लेकिन खरीदारी अभी से शुरू हो गई है। बाजार गंज से अमरोहा गेट, टाउन हाल से बुधबाजार तक दुकानों पर खरीदाराें का तांता लगा रहा। कपड़े, जूते चप्पलों सहित अन्य सामानाें की जमकर खरीदारी हुई। ईद की तैयारी शुरू हो गई है। इस असर गुरुवार को टाउन हाल बाजार में देखने को मिला। ईद नजदीक होने से खरीदारों की भीड़ दोगुनी हो गई। बाजार गंज से लगाए मंडी चौक तक और चौमुख पुल से बुधबाजार तक। हर ठेले और दुकान हर जगह खरीदारों की भीड़ जुटी रही। पूरा बाजार बुर्कानशीन महिलाआें से पटा रहा। सबसे अधिक कपड़ों की दुकानों पर भीड़ रही। इसके अलावा जूते चप्पल, क्राकरी, चूड़ियाें, चादर बेड सेट, सजावट के सामान खरीदे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed