फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   कपड़ा व्यापरियों ने जीएसटी का किया विरोध, बंद रखीं दुकानें

कपड़ा व्यापरियों ने जीएसटी का किया विरोध, बंद रखीं दुकानें

Fri, 16 Jun 2017 01:48 AM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
कपड़ा व्यापरियों ने जीएसटी का किया विरोध, बंद रखीं दुकानें
जीएसटी के विरोध में कपड़ा व्यापारियों ने किया प्रदर्शन, दुकानें बंद रखीं
विज्ञापन

-जुलूस निकाल व प्रदर्शन कर जताया विरोध
-डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। होलसेल कपड़ा कमेटी ने कपड़ा व्यापार पर जीएसटी लगाए जाने के विरोध में गुरुवार को दुकानें बंद रखीं। व्यापारियों ने इस दौरान जुलूस और प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया। व्यापारियों ने अपनी मांग के समर्थन में जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भी भेजा।

मुरादाबाद होलसेल कपड़ा कमेटी के पदाधिकारियों व कमेटी से जुड़े व्यापारियों ने कुंवर मार्केट से इंपीरियल सिनेमा तक जुलूस निकाला। इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचे व्यापारियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने ज्ञापन में कपड़ा व्यापार से जीएसटी हटाने की मांग की है। कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि कपड़ा व्यापार पर जीएसटी लगने से लाखों लोगों की जीविका पर असर पड़ेगा। इस व्यापार से जुड़ा व्यापारी ज्यादा पढ़ा लिखा नहीं है। ऐसे में व्यापारियाें को जीएसटी के कारण कई तरह की परेशानियां होंगी। कमेटी के जिला अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने कहा कि आजादी के बाद से कपड़े पर केंद्रीय उत्पाद कर के अतिरिक्त कोई अन्य कर नहीं लगाया गया है। ऐसी स्थिति में जीएसटी लगाए जाने से कपड़ा व्यापार में परेशानियों के साथ ही व्यापारी कागजी कार्यवाहियों में उलझ कर रह जाएंगे। महामंत्री सुरजीत सिंह डोडा ने कहा कि जहां एक ओर सरकार की मंशा देश को पेपर लेस करने की है वहीं दूसरी ओर व्यापारियों को जीएसटी के कागजों में उलझाना न्यायसंगत नहीं है। कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि कपड़ा उद्योग को समाप्त होने से बचाने के लिए तत्काल कपड़ा व्यापार पर प्रस्तावित जीएसटी को वापस लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed