{"_id":"9172b55934c034cc60dea01ec0a89d85","slug":"200-kids-are-suffering-fron-viral-fever-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल पहुंचे बुखार पीड़ित दो सौ बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल पहुंचे बुखार पीड़ित दो सौ बच्चे
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Sun, 13 Sep 2015 07:16 PM IST
विज्ञापन
नौनिहालों पर वायरल फीवर कहर बनकर टूट रहा है। शनिवार को बुखार पीड़ित दो सौ बच्चे जिला अस्पताल पहुंचे। देर शाम तक बारह से अधिक बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी बारह बजे तक चली। इस दौरान करीब 250 बच्चे इलाज कराने पहुंचे। इनमें दो सौ बच्चे बुखार पीड़ित निकले।
अगर ओपीडी दो बजे तक चलती तो मरीजों की संख्या और बढ़ सकती थी। जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डा. बीर सिंह ने बताया कि इन दिनाें में बच्चों में वायरल फीवर की शिकायत बढ़ रही है। ओपीडी में आने वाले अस्सी फीसदी बच्चे बुखार से पीड़ित होते हैं। इस मौसम में बच्चाें की सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है।
गंभीर हालत पहुंची मासूम- अगवानपुर निवासी मो. रिजवान की चार वर्षीय पुत्री सायरीन को गंभीर हालत में शनिवार को जिला अस्पताल लाया गया। उसे काफी दिनों से बुखार की शिकायत थी। इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात बाल रोग विशेषज्ञ डा. राजेंद्र कुमार ने बताया कि बच्ची की हालत बेहद नाजुक थी।
विज्ञापन
बुखार से पीड़ित इस बच्ची को दौरा पड़ा था। इस दौरान परिजनों ने पानी पिला दिया, जो फेफड़े में जाकर भर गया। वहीं बुखार पीड़ित अरुण (12) पुत्र कर्मवीर सिंह निवासी काफियाबाद भोजपुर को भी जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।