फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   20 years jail to animal traders

दस साल के मासूम से दुष्कर्म में पशु व्यापारी को बीस साल की कैद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
20 years jail to animal traders
मुरादाबाद। भोजपुर थानाक्षेत्र में दस साल के मासूम से दुष्कर्म के मामले में अदालत ने पशु व्यापारी को दोषी करार दिया है। अदालत ने दोषी को बीस साल की कैद और पचास हजार रुपये का जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन

भोजपुर थानाक्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराया था। तहरीर में कहा गया कि 10 मई 2020 की रात उसका दस साल का भतीजा घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वहां पशु व्यापारी भूरा आ गया और बच्चे को अपने साथ ले जाने लगा। देख लिए जाने पर उससे पूछताछ की तो परिवार को शक हुआ। बच्चे ने बताया कि वह उसे पहले भी कई बार ले जा चुका है। दो दिन पहले भी भूरा उसे अपने साथ ले गया, जहां उससे कुकर्म किया था। वह उसे फिर डरा-धमकाकर ले जा रहा था। इस मामले में रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी भूरा को गिरफ्तार कर लिया था। मुकदमे की सुनवाई विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो कोर्ट) डॉ. केशव गोयल की अदालत में हुई। विशेष लोक अभियोजक मनोज कुमार वर्मा और मनोज गुप्ता ने बताया कि आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा गया। पीड़ित नाबालिग है। आरोपी ने पहले भी मासूम से कुकर्म किया था। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। अदालत ने पर्याप्त साक्ष्य व गवाही पर भूरा को दोषी करार दिया। दोषी को बीस साल की कैद और 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। जुर्माने की राशि में से 40 हजार रुपये पीड़ित को प्रतिकर के रुप में देने के आदेश भी दिए। सजा सुनाए जाने के बाद भूरा को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed