फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Railway track in Kathgodam, Ranikhet, Doon Jan Shatabdi including 20 trains canceled

काठगोदाम में धंसा रेलवे ट्रैक, रानीखेत, दून जनशताब्दी समेत 20 ट्रेनें रद्द

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Railway track in Kathgodam, Ranikhet, Doon Jan Shatabdi including 20 trains canceled
ुरादाबाद। पूर्वोत्तर रेलवे के काठगोदाम में भारी बारिश के कारण रेलवे ट्रैक धंस गया। इसके कारण रेल संचालन पर काफी प्रभाव पड़ा है। मुरादाबाद रेल मंडल से गुजरने वाली रानीखेत स्पेशल, कार्बेट पार्क स्पेशल, दून जन शताब्दी स्पेशल, उत्तरांचल संपर्क क्रांति स्पेशल एक्सप्रेस, मुरादाबाद-रामनगर पैसेंजर समेत 20 ट्रेनें रद्द कर दी गईं। जबकि काठगोदाम शताब्दी, हावड़ा-काठगोदाम समेत छह ट्रेनें रास्ते में रुकीं और जम्मूतवी गरीबरथ एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग से चलाया गया।
विज्ञापन

पानी के तेज बहाव के कारण ट्रैक का काफी हिस्सा धंस गया है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुताबिक इसकी मरम्मत में कम से कम दो दिन लगेगें। ऐसे में बुधवार और गुरुवार को भी रेल का सफर प्रभावित रहेगा। वहीं मंगवार को भी रेलयात्रियों को काफी परेशानी का समाना करना पड़ा। जिन ट्रेनों को मुरादाबाद समेत अन्य स्टेशनों पर रोका गया उनमें सवार यात्रियों के टिकट के रुपये रेलवे ने रिफंड कर दिए। मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे काठगोदाम शताब्दी एक्सप्रेस को मुरादाबाद में शार्ट टर्मिनेट करना पड़ा। इसके अलावा छह ट्रेनों को दिल्ली स्टेशन पर रोका गया। जम्मूतवी से काठगोदाम के बीच चलने वाली गरीबरथ एक्सप्रेस को मुरादाबाद-रामगंगा-बरेली-लालकुआं होकर चलाया गया। बीच रास्ते में रोकी गई ट्रेनों के कुछ यात्री दूसरी ट्रेन पकड़कर वापस चले गए। जबकि कुछ यात्रियों से बस से सफर किया। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे से मिलने वाली हर अपडेट पर नजर रखी जा रही है। ट्रैक के मरम्मत कार्य में समय लगेगा।
विज्ञापन

इन ट्रेनों को किया गया रद्द
ट्रेन नंबर नाम कहां से कहां तक
05014 रानीखेत एक्सप्रेस काठगोदाम-जैसलमेर
05314 कार्बेट स्पेशल रामनगर-जैसलमैर
04126 काठगोदाम स्पेशल देहरादून-काठगोदाम
04125 देहरादून स्पेशल काठगोदाम-देहरादून
02040 काठगोदाम शताब्दी नई दिल्ली-काठगोदाम
02039 नई दिल्ली शताब्दी काठगोदाम-नई दिल्ली
02092 दून जनशताब्दी काठगोदाम-देहरादून
02091 काठगोदाम जनशताब्दी देहरादून-काठगोदाम
05036 उत्तरांचल संपर्कक्रांति काठगोदाम-दिल्ली
05356 उत्तरांचल संपर्कक्रांति रामनगर-दिल्ली
05035 उत्तरांचल संपर्कक्रांति दिल्ली-काठगोदाम
05355 उत्तरांचल संपर्कक्रांति दिल्ली-रामनगर
05351 काशीपुर एक्सप्रेस बरेली-काशीपुर
05352 बरेली सिटी एक्सप्रेस काशीपुर-बरेली
05331 मुरादाबाद एक्सप्रेस काठगोदाम-मुरादाबाद
05332 काठगोदाम एक्सप्रेस मुरादाबाद-काठगोदाम
05363 काठगोदाम एक्सप्रेस मुरादाबाद-काठगोदाम
05364 मुरादाबाद एक्सप्रेस काठगोदाम-मुरादाबाद
05366 मुरादाबाद एक्सप्रेस रामनगर-मुरादाबाद
05334 मुरादाबाद-रामनगर पैसेंजर मुरादाबाद-रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed