फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   20 students injuerd

ट्रक भिड़कर पेड़ से टकराई वैन, 20 बच्चे घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
20 students injuerd
भोजपुर थाना क्षेत्र के ठाकूरद्वारा मार्ग पर जहांगीरपुर बस अडडा के पास कोहरे के चलते स्कूली वैन औ?
डिलारी (मुरादाबाद)। भोजपुर थानाक्षेत्र में मंगलवार सुबह मुरादाबाद- ठाकुरद्वारा स्टेट हाईवे पर स्कूली बच्चों को लेकर जा रही वैन (टाटा मैजिक) तेज स्पीड में होेने के कारण एक ट्रक की चपेट में आने से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खडे़ पेड़ से जा टकराई। हादसे के कारण वैन के परखच्चे उड़ गए उसमें सवार चालक समेत करीब 20 स्कूली बच्चे जख्मी हुए। जिनमें से दो की हालत गंभीर है। हादसे की वजह कोहरे में तेज स्पीड में स्कूली वाहन चलाना बना। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

एसओ भोजपुर प्रदीप मलिक ने बताया कि थानाक्षेत्र में ही ऑक्सफोर्ड पब्लिक जूनियर हाईस्कूल है। सुबह करीब साढे़ सात बजे थानाक्षेत्र के ही गुलड़िया गांव से स्कूली बच्चों को लेकर स्कूल की इस टाटा मैजिक में लेकर चालक ललित स्कूल जा रहा था। जब वह जहांगीरपुर बस अड्डे के करीब पहुंचा तो स्कूल वैन अपने आगे जा रही बस को ओवर टेक करते हुए विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई। ट्रक की साइड लगने से अनियंत्रित स्कूली वैन सड़क किनारे गड्ढे में जा घुसी और पेड़ से टकरा गई। इससे चालक और स्कूली बच्चे उसमेें फंस गए और मदद के लिए चीखने चिल्लाने लगे। राहगीरों ने उनकी मदद का प्रयास किया और पुलिस को सूचना दी। गंभीर हादसे की सूचना पर एसओ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस को भी वहां बुलाया।
विज्ञापन

वैन में सवार बच्चों को बमुश्किल उसमें से बाहर निकाला गया, जिनमें से कुछ बच्चे खून से लथपथ हालत में थे। आनन फानन में सभी बच्चों को असपास के अस्पतालों में ले जाया गया। दो बच्चों वसीम (12) और सिमरन (10) निवासी गुलड़िया की हालत गंभीर होने के कारण उनको कांठ रोड स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। घायलों में मौहम्मद आरिस , मौहम्मद जीशान, मौहम्मद नदीम, अलफिजा, साजिया, शिवम, आविया, माही, अय्यान, आयशा, विवेक, सचिन, शिखा, हर्षित , अनिरुद्ध, रिहान सहित अन्य शामिल हैं। एसपी सिटी अमित कुमार आनंद ने अस्पताल पहुंचकर घायल बच्चों का हाल जाना। उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे बोले.. कोहरा नहीं वैन की स्पीड बनी हादसे की वजह
डिलारी। घटना में घायल बच्चों ने बताया कि ड्राइवर अंकल वैन बहुत तेज चला रहे थे। स्पीड ब्रेकर पर भी वैन को धीमा नहीं करते हैं, जिस वजह से ब्रेकर आने पर वे सीट से उछल जाते थे। जल्दी स्कूल पहुंचाने के लिए उन्होंने पहले ट्रैक्टर ट्राली को ओवर टैक किया उसके बाद आगे जा रही बस को ओवर टैक करते वक्त सामने से आ रहे ट्रक को देख वह घबरा गए जिससे वैन ट्रक से टकराते हुए रांग साइड जा कर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। बच्चों का कहना है कि हादसे के वक्त कोहरा था लेकिन कोहरा इतना नहीं था कि सामने से आ रहे वाहन दिखाई न दे। हादसा वैन चालक द्वारा तेज स्पीड से वाहन चलाते वक्त बस को ओवरटेक करना है।
आठ बच्चों के स्थान पर वैन में ले जाए जा रहे थे 20 बच्चे
मुरादाबाद। वैन में आठ बच्चों की जगह पर 20 बच्चों को ले जाया जा रहा था। इसकी पुष्टि सीओ ठाकुरद्वारा विशाल यादव ने की है। उन्होंने बताया कि जांच में स्कूली वैन के कागज सही पाए गए लेकिन हादसा चालक की लापरवाही की वजह से हुआ है।
स्कूली वैन ओवरलोड थी और उसकी स्पीड भी करीब 80 किमी.प्रतिघंटा थी। चालक ने तेज स्पीड में स्कूली वैन चलाकर बच्चों की जान को जोखिम में डाला। इस मामले में घायल बच्चों सचिन और निशा के अभिभावक चंद्रपाल निवासी गुलड़िया की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर चालक ललित के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। चालक को कांठ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, स्वस्थ होेने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

चालक का लाइसेंस कराएंगे निरस्त, स्कूल प्रबंधन से जवाब तलब
मुरादाबाद। एसपी यातायात सतीश चंद्र ने बताया कि इस हादसे में चालक की लापरवाही उजागर हुई है। हादसे के वक्त ट्रक अपनी दिशा में था। स्कूली वैन ही अचानक उसके सामने आ गई थी, तब उसने ट्रक को रोकने की कोशिश की। ट्रक के पहिए के रगड़ने के निशान करीब 20 मीटर तक सड़क पर दिखाई दिए हैं, जिससे पता चलता है कि चालक पर लग रहे आरोप सही हैं। अब उसका ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त कराने के लिए आरटीओ के पास रिपोर्ट भेजी जाएगी। इसके साथ ही स्कूल प्रबंधन से भी इस मामले में जवाब तलब किया जाएगा कि जब आठ बच्चों के बैठने का परमिट है तो वैन में 20 बच्चे कैसे बैठाए जा रहे थे?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed