{"_id":"6af776c46b504cba360b5f42","slug":"20-people-caught-drinking-alcohol-near-shops-thakurdwara-news-c-277-1-smbd1007-116338-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: दुकानों के पास शराब पीते 20 लोग पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: दुकानों के पास शराब पीते 20 लोग पकड़े
Sat, 14 Nov 2026 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sat, 14 Nov 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
कांठ। शराब की दुकानों के आसपास दारू के अड्डों पर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 20 लोगों को हिरासत में लेकर नौ बाइकों को सीज किए जाने की कार्रवाई की है। हिरासत में लिए गए लोगों को मेडिकल परीक्षण के बाद थाने से रिहा किया गया।
नगर के साथ ही देहात क्षेत्र में भी शराब की दुकानों के आसपास शराब पीने के अवैध अड्डे संचालित हैं। जिस पर शाम ढलते ही शराब के शौकीन लोगों का जमावड़ा लग जाता है। जिस कारण राहगीरों का इधर से निकलना दूभर है। ऐसे अवैध अड्डों पर कार्रवाई और इधर-उधर खड़े होकर शराब का सेवन करने वालों पर भी शिकंजा कसने के लिए उच्चाधिकारियों ने पुलिस को निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को कांठ पुलिस ने ताबड़तोड़ अभियान चलाकर दोनों दिन में ऐसे 20 लोगों को हिरासत में लिया जोकि खुलेआम शराब का सेवन कर रहे थे।
थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को आठ लोगों को और शुक्रवार को 12 लोगों के हिरासत में लेकर कार्रवाई की गई है। मेडिकल परीक्षण के बाद इन सभी को थाने से रिहा किया गया। उन्होंने बताया कि नौ बाइकों को भी पकड़कर सीज किए जाने की कार्रवाई की गई है। कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।