फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   20 leopards active in Thakurdwara area; 40 villages in the grip of terror

Moradabad News: ठाकुरद्वारा क्षेत्र में सक्रिय हैं 20 तेंदुए, 40 गांवों में है आतंक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
20 leopards active in Thakurdwara area; 40 villages in the grip of terror
ठाकुरद्वारा। वन विभाग के अनुसार क्षेत्र में 20 तेंदुए इस समय सक्रिय हैं। जिनके कारण कई गांवों में तेंदुए का आतंक है। वन विभाग के रेंजर रवि कुमार गंगवार के अनुसार क्षेत्र में करीब 20 तेंदुओं के इस समय मौजूद होने का अनुमान है। उनका कहना है कि क्षेत्र में गन्ने की फसल का रकबा बड़ा है। गन्ना तेंदुए के रहने के लिए अनुकूल होता है, इसलिए क्षेत्र में तेंदुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। उनके अनुसार करीब 20 गांवों में तेंदुओं की गतिविधियां ज्यादा देखी जा रही हैं। रेंजर का कहना है कि तेंदुए की गतिविधि की जानकारी मिलने पर वन विभाग उसे पकड़ने का प्रयास करता है। अब तक दो वर्ष में करीब 10 तेंदुए वन विभाग ने पकड़े हैं। करीब आठ तेंदुओं की दुर्घटना और अन्य कारणों से मौत हो चुकी है। क्षेत्र के करीब 40 गांव तेंदुओं की गतिविधियों से प्रभावित हैं। इनमें गांव मधुपुरी, पानूवाला, पाड़ला, लालापुर पीपलसाना, दुल्हापुर, नन्हूवाला, अब्दुल्लापुर लेदा, आलमगीरपुर, कालेवाला, माधोवाला, फोलादपुर, इनायतनगर आदि शामिल हैं। तेंदुए की गतिविधियों के कारण खेती भी प्रभावित हो रही है। किसान अपने खेतों पर जाने से डर रहे हैं।
विज्ञापन

----------------्र

पिंजरे में कैद हुआ एक तेंदुआ
ठाकुरद्वारा। रविवार शाम को सात बजे गांव लौंगी खुर्द में लगे पिंजरे में एक तेंदुआ कैद हो गया है। वन विभाग को यह सफलता कई दिन बाद मिली है। यहां पर वन विभाग ने करीब 15 दिन पहले तेंदुए की गतिविधियों की सूचना के बाद पिंजरा लगाया था। वन विभाग के रेंजर ने बताया कि शाम पांच बजे रोजाना की तरह इसमें तेंदुए को पकड़ने के लिए मुर्गे बांधे गए थे।
विज्ञापन

तेंदुआ जैसे ही मुर्गे को खाने के लिए पिंजरे के अंदर घुसा, उसमें कैद हो गया। तेंदुए को फिलहाल जलालपुर में रखा गया है। उसका मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। प्रारंभिक जांच में तेंदुआ नर दिखाई दे रहा है और उसकी आयु करीब चार वर्ष बताई जा रही है। मेडिकल परीक्षण के बाद तेंदुए को अधिकारियों के आदेश पर जंगल में छोड़ा जाएगा। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि अभी लौंगी खुर्द में एक तेंदुआ और मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग ने क्षेत्र में तेंदुओं की गतिविधियां से प्रभावित गांव पानूवाला की मड़ैया, जवाहर नवोदय विद्यालय, चंदूपुरा और मलकपुर सेमली में भी पिंजरे लगा रखे हैं। जो कई दिन बाद भी खाली हैं। रेंजर ने बताया कि इन गांव में तेंदुओं की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और रोजाना पिंजरे में बकरी या कुत्ते बांधे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed