{"_id":"67ec50b5a9a2a239850aa933","slug":"20-lakhs-stolen-from-a-carpenters-house-in-just-10-minutes-moradabad-news-c-307-1-smbd1005-104126-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: मात्र 10 मिनट में कारपेंटर के घर से 20 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: मात्र 10 मिनट में कारपेंटर के घर से 20 लाख की चोरी
Wed, 02 Apr 2025 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Wed, 02 Apr 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
कुंदरकी। सोमवार की देर रात कस्बा पुलिस चौकी से चंद कदमों से दूर बेखौफ चोरों ने कुंदरकी के मोहल्ला नूरुल्ला में कारपेंटर मोहम्मद नईम के सूने घर को निशाना बनाया है। चोर ताले तोड़कर यहां से मात्र दस मिनट में बीस लाख की कीमत के सोने चांदी के आभूषण समेत कर ले गए। घटना के वक्त पीड़ित कारपेंटर परिवार के साथ ईद मनाने के लिए अपनी ससुराल बिलारी क्षेत्र के ग्राम मुडिया राजा को गया हुआ था। एक चोर की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस जांच कर कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। चोरी की घटना की जानकारी पड़ोसी ने मैन गेट खुला होने पर दीं जिसके बाद पीड़ित परिवार आया तो कमरे का भी ताला टूटा था और अलमारी के लॉक टूटे हुए थे, इसके अलावा बैड पर सोने चांदी के आभूषण के खाली डिब्बे पड़े हुए थे।
पीड़ित परिवार के अनुसार चोर कमरे में अलमारी के रखे करीब 18 तोला सोने के आभूषण और ढाई किलो चांदी चोरी कर ले गए जिसकी कीमत लगभग बीस लाख रूपये आंकी गई है। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची और जानकारी ली। गाली में दो मकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए तो एक चोर कारपेंटर के मकान की तरफ आता दिखाई दिया और उसके ठीक दस मिनट बाद ही थैला लेकर जाता दिखाई दिया, उसने मुंह पर मास्क और सिर पर कैप पहन रखी थी। साथ ही गले में तौलया भी डाल रखी थी जिससे प्रतीत हो रहा है कि चोर पूरी तरह से अपनी पहचान छुपाना चाहता है। माना जा रहा है कि चोरी की घटना को मात्र दस मिनट में अंजाम दिया गया लेकिन पुलिस ने जांच में वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी। पीड़ित कारपेंटर ने रिपोर्ट को तहरीर दीं है।