फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   20 lakh rupee fraud with teacher

शिक्षक को मुनाफा दिलाने का लालच देकर बीस लाख रपये की धोखाधड़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
20 lakh rupee fraud with teacher
मुरादाबाद। मुगलपरा थाना क्षेत्र निवासी एक शिक्षक से बीस लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शिक्षक की पत्नी ने एक रिश्तेदार पर आरोप लगाया है कि उनके पति को पांच लाख रुपये का लालच देकर उनसे रकम ली गई थी। महिला ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला की शिकायत पर एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

मुगलपुरा थानाक्षेत्र के घेर सैद खां निवासी महिला चांद सुल्ताना ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थनापत्र दिया है। महिला ने बताया है कि उनके पति इंटर कॉलेज के शिक्षक हैं। उनका एक रिश्तेदार प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। रिश्तेदार ने शिक्षक पति से कहा कि ताजपुर माफी गांव में बहुत सस्ती जमीन मिल रही है। मुझे बीस लाख दे दीजिए। एक सप्ताह में बीस लाख के बदले में 25 लाख रुपये दे दूंगा।
विज्ञापन

आरोपी के झांसे में आकर शिक्षक की पत्नी ने अपने परिवार के सभी सदस्यों के खाते और बेटी से लेकर 14 लाख 90 हजार रुपये दे दिए। इसके अलावा 5 लाख 10 हजार रुपये रिश्तेदारों से उधार लिए और गहने भी गिरवी रख दिए। बीस लाख रुपये का इंतजाम करके आरोपी को दे दिए थे। महिला ने बताया कि रुपये वापस करने का समय आया तो आरोपी ने अपना मोबाइल बंद कर लिया है। घर जाकर रुपये मांगे तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। एसएसपी पवन कुमार ने मुगलपुरा थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed