फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   2 newborn babies got death becauseof doctor,s mistake

झोलाछाप ने ली दो बच्चों की जान, तोड़फोड़, हंगामा

Tue, 29 Sep 2015 08:33 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद Updated Tue, 29 Sep 2015 08:33 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की अनदेखी से देहात से लेकर शहर की गलियों तक झोलाछाप मौत बांट रहे हैं। रविवार को मझोला थाना क्षेत्र के मोहल्ला जयंतीपुर में एक ऐसी ही झोलाछाप डाक्टर ने दो नवजात शिशुओं की जान ले ली। बिना डिग्री धड़ल्ले से नर्सिंग होम चला रही झोलाछाप नाजिया परवीन ने रविवार को दो महिलाओं का प्रसव कराया और जन्में दोनों नवजात बच्चों को इंजेक्शन लगा दिए। इंजेक्शन लगते ही दोनों नवजात शिशुओं ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन



इसके बाद भड़की भीड़ ने नर्सिंग होम में जमकर तोड़फोड़ की और हंगामा किया। बवाल बढ़ा तो झोलाछाप खिसक गई, पुलिस ने उसकी दुकानों को सील करके झोलाछाप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जयंतीपुर में झोलाछाप नाजिया परवीन स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की मेहरबानी से बिना किसी डिग्री के पिछले कई साल से शिव मंदिर वाली गली जयंतीपुर में धड़ल्ले से सिद्दीकी जच्चा बच्चा केंद्र नर्सिंग होम चला रही है।
विज्ञापन



यहां वह हर रोज महिलाओं का चेकअप करती है और उन्हें दवाईयां देती है। प्रसव भी कराती है। करुला पीर का बाजार बड़ी मसजिद निवासी फरदीन पुत्र सफरुद्दीन अपनी पत्नी शबनम को लेकर प्रसव कराने सिद्दीकी जच्चा बच्चा केंद्र पर पहुंचा था। फरदीन का आरोप है कि गलत दवाएं और इंजेक्शन देने की वजह से बच्चे की पेट में ही मौत हो गई। मीना नगर निवासी सुहेल खुर्शीद भी अपनी पत्नी को लेकर यहां प्रसव कराने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



उनके नवजात शिशु की भी गलत इंजेक्शन देने की वजह से मौत हो गई। पैदा हुए शिशु की तबियत कुछ गड़बड़ थी तो नाजिया परवीन ने इंजेक्शन लगा दिए। इंजेक्शन लगते ही नवजात शिशु की मौत हो गई। बच्चों के मरने से नाजिया घबरा गई और उसने परिजनों को सच बताने के बजाए बच्चों को उनसे दूर इलाज के बहाने रखवा दिया। जब काफी देर तक बच्चों के शरीर में हलचल नहीं हुई तो परिजनों ने बच्चों को छूकर देखा, बच्चे मर चुके थे।



इस पर परिजन भड़क गए और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। मौका देख झोलाछाप नाजिया परवीन मौके से फरार हो गई। भड़की भीड़ ने उसकी दुकान में तोड़फोड़ कर दी। बवाल की सूचना पर मझोला पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने भीड़ को शांत कराने के बाद नाजिया की दुकानों को सील कर दिया। फरदीन निवासी जयंतीपुर की तहरीर पर झोलाछाप डा. एम हनीफ सिद्दीकी, डा. अंजुम हनीफ और डा. नाजिया परवीन  के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed