फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   सोशल मीडिया पर गठबंधन की फर्जी सूची वायरल

सोशल मीडिया पर गठबंधन की फर्जी सूची वायरल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर गठबंधन की फर्जी सूची वायरल
मुरादाबाद। सपा नेताओं के लखनऊ बुलावे के ठीक एक दिन बाद मंगलवार को सोशल मीडिया पर गठबंधन की सूची वायरल होने से नेताओं के फोन घनघनाते रहे। वायरल सूची में मुरादाबाद से कमला अख्तर के अलावा अन्य चार सीटों से प्रत्याशियों के नाम शामिल थे। सपा नेताओं ने सूची को फर्जी करार दे दिया। नेताओं ने कहा कि पार्टी ने कोई अधिकृत सूची जारी नहीं की है। होली के बाद सूची जारी होने की संभावना जताई।
विज्ञापन

बसपा एवं सपा गठबंधन बंटवारे में मुरादाबाद सपा के खाते में हैं। कांग्रेस के राजबब्बर से पूर्व सपा की सबसे मजबूत स्थिति आंकी जा रही थी। राजबब्बर के मैदान में आने से भाजपा एवं गठबंधन से कोई भी प्रत्याशी आए, मुकाबले त्रिकोणीय बन गया है। सपा से 16 दावेदार हैं। इनमें पिछला चुनाव लड़ चुके डा. एसटी हसन, पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर प्रबल दावेदार मनाने जा रहे हैं। डा. हसन 2014 के चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे थे। सपा के जिलाध्यक्ष राजीव सिंघल ने भी सोमवार को लखनऊ में पार्टी हाईकमान के समक्ष अपनी दावेदारी ठोक दी है। राजीव सिंघल ने कहा कि मौजूदा समीकरण उनके पक्ष में हैं। पार्टी मुखिया अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने जिले के सभी नेताओं को लखनऊ पार्टी कार्यालय बुलाया था। नेताओं से प्रत्याशी चयन और समीकरणों को लेकर रायशुमारी की। नसीहत देकर भेजा कि प्रत्याशी कोई भी हो सकता है, गुटबाजी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

नेताओं के मुरादाबाद पहुंचते ही मंगलवार दोपहर सोशल मीडिया पर गठबंधन की फर्जी सूची वायरल हो गई। इसमें मुरादाबाद से कमाल अख्तर को प्रत्याशी दिखाया गया था। सूची देखते ही देखते सभी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं के फोन तक पहुंच गई। हालांकि, सूची में किसी के हस्ताक्षर नहीं हैं और लेटर पैड भी नहीं है। नेताओं ने देखते ही सूची को नकार दिया। देर शाम तक कार्यकर्ता अपने समर्थक नेताओं को फोन घनघनाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- पार्टी ने कोई अधिकृत सूची जारी नहीं की है। होली के बाद संभावना है। पार्टी जिसे प्रत्याशी बनाएगी एकजुट होकर उसे लड़ाया जाएगा। - राजीव सिंघल, जिलाध्यक्ष सपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed