फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   आल इंडिया प्रतियोगिता में जीता सोना

आल इंडिया प्रतियोगिता में जीता सोना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
आल इंडिया प्रतियोगिता में जीता सोना
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सफलता की राह में तमाम मुश्किलें आईं, लेकिन नवीन नगर नया गांव निवासी पायल कुमारी ने आल इंडिया प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर अपने मजबूत हौसलों का परिचय दिया है। उनका अब एक ही सपना राष्ट्रीय खिलाड़ी बनकर पापा का सहारा बनने का है।

पायल वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर में 15 से 20 फरवरी तक हुई आल इंडिया विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में हैंडबाल खेल में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम की सदस्य हैं। पायल ने सेंटर पर खेलते हुए प्रतियोगिता में चार गोल किए। फाइनल में हिमाचल विश्वविद्यालय की टीम को 14-17 गोल से हराकर स्वर्ण पदक जीता। पायल ने बताया कि उनके पिता अशोक कुमार ऑटो चालक हैं। पांच भाई-बहनों सहित पूरे परिवार की जिम्मेदारी उठा रहे हैं, लेकिन खेलने के लिए हमेशा प्रोत्साहित किया है। वह आठ साल से खेल रही हैं। पहले चार वर्ष स्टेडियम में बिना प्रशिक्षक के तैयारी की। अब तक वह प्रदेश स्तर पर रजत, राष्ट्रीय स्तर पर तीन बार प्रतिभाग करने के साथ अब आल इंडिया में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने जीत का श्रेय प्रशिक्षक बृजेश्वर खरवार को दिया है। पायल ने कहा कि खेल के साथ कोच ने पढ़ने के लिए भी प्रेरित किया था। आर्थिक समस्याओं की वजह से जब उनकी पढ़ाई छूट रही थी तो उन्होंने जौनपुर विश्वविद्यालय में नि:शुल्क प्रवेश दिलाया। क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना, जिला सचिव हैंडबाल एसोसिएशन अजय विक्रम पाठक ने शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed