{"_id":"5c4b409dbdec2259b05bb2eb","slug":"191548435613-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह बकायेदारों को न ोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह बकायेदारों को न ोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
वीनस चीनी मिल चंदौसी समेत
छह बकायेदारों को नोटिस
ईपीएफ ने काका ट्रांसपोर्ट मुरादाबाद का खाता कुर्क कर सवा सात लाख जब्त
बरेली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने बड़े बकायेदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसके तहत खुसरो कॉलेज समेत छह बकायेदारों से वसूली करने के नोटिस जारी हुए हैं। कुछ बकायेदारों के बैंक खाते सीज किए गए हैं। ईपीएफओ कमिश्नर ने कहा कि बकायेदार जल्द राशि जमा कराएं अन्यथा कठोर कार्रवाई होगी।
ईपीएफओ वसूली अधिकारी बीएम कांडपाल ने खुसरो मेमोरियल डिग्री कॉलेज से 54,30,131 रुपये वसूल करने का नोटिस जारी किया है। प्रबंधन ने बकाया राशि 12 किस्तों में पांच-पांच लाख रुपये देने का वादा किया है। वीनस चीनी मिल चंदौसी को 26,28,537 रुपये वसूली का कुर्की नोटिस दिया गया है। इफको ठेकेदार महेंद्र सिंह से 16,12,789 रुपये, पूर्व विधायक के एचडीबीएमआईसी स्कूल शीशगढ़ से 4,51,633 रुपये, पुलिस माडर्न स्कूल नकटिया से 17,58,808 रुपये और काका ट्रांसपोर्ट मुरादाबाद से 22,99,251 रुपये बकाया वसूली के नोटिस जारी किए गए हैं। काका ट्रांसपोर्ट का खाता कुर्क कर करीब सवा सात लाख रुपये जब्त किए गए हैं। वसूली अधिकारी ने बैंकों को पत्र जारी कर कहा है कि ईपीएफ बकाया वसूली में सहयोग करें। क्षेत्रीय कमिश्नर एम. शारिक ने बकायेदारों को चिह्नित कर उन पर वैधानिक कार्रवाई शुरू करा दी है। उन्होंने कहा है कि बकाया जमा नहीं करने पर संपत्ति कुर्की समेत अन्य दंडात्मक कार्रवाई होगी।