फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   परीक्षा फार्म भरने नहीं आ रहे हजारों छात्र

परीक्षा फार्म भरने नहीं आ रहे हजारों छात्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा फार्म भरने नहीं आ रहे हजारों छात्र
मुरादाबाद।
विज्ञापन

एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय का शैक्षिक सत्र 2018-19 अंतिम चरण में है। रविवार को परीक्षा फार्म भरने की आखिरी तारीख थी। विवि की ओर से प्रयोगात्मक परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। विवि अधिकारियों ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षा की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी।

विवि की ओर से परीक्षा फार्म की अंतिम तारीख में बढ़ोतरी की गई थी, जो 13 जनवरी थी। हिंदू कालेज में शनिवार तक करीब दस हजार एक सौ परीक्षा फार्म जमा हो चुके थे। लगभग सात सौ फार्म जमा होना शेष थे, वहीं गोकुलदास हिंदू गर्ल्स कालेज में बीए प्रथम वर्ष में करीब 12 फार्म जमा होने से रह गए थे। प्राचार्य डॉ. अंजना दास ने बताया कि अभी किसी ने फार्म निरस्त नहीं करवाए हैं। जिनके फार्म नहीं आए हैं, उनको फोन किए गए हैं। यह फार्म अलग-अलग कारण से रुके हैं। इनकी जमा होने की कोई उम्मीद नहीं है। परीक्षा नियंत्रक विश्वविद्यालय संजीव सिंह ने बताया कि पौने पांच लाख फार्म जमा हो गए हैं। अब तारीख नहीं बढ़ेगी। प्रयोगात्मक परीक्षा 24 जनवरी से शुरू हो रही हैं, जो 28 फरवरी तक चलेगी। कुल छात्रों की संख्या मिलते ही वाह्य और आंतरिक परीक्षकों के लिए पत्र जारी हो जाएंगे। सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। संबंधित विषय के पेपर कोड के हिसाब से ही प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक परीक्षा वाले दिन ही फीड किए जाएंगे। इसमें संशोधन नहीं हो पाएगा, इसलिए परीक्षकों को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी। पहले बिना परीक्षकों के आए ही प्रयोगात्मक परीक्षा होने की शिकायतें मिलती थीं। इस बार प्रैक्टीकल की वीडियोग्राफी कराकर सीडी विश्वविद्यालय में जमा की जाएगी। मुख्य परीक्षा एक मार्च से शुरू हो रही हैं। सभी कालेजों को उससे पहले प्रयोगात्मक परीक्षा कराकर अंक फीड करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed