फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   पश्चिमी विक्षोभ बढ़ा रहा तापमान

पश्चिमी विक्षोभ बढ़ा रहा तापमान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोभ बढ़ा रहा तापमान
मुरादाबाद।
विज्ञापन

पिछले दस दिन से मौसम स्थिर नहीं हुआ है। तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है। नए साल में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ बन गए हैं। इसके कारण तापमान गिरने के बजाय सामान्य से ऊपर चल रहा है। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार दो दिन मध्यम कोहरा रहने के आसार है।
कड़ाके की सर्दी के समय भी तापमान गिर नहीं रहा है। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ऊपर है तो न्यूनतम तापमान भी गुरुवार को सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। सुबह के समय हल्का कोहरा होने के बाद धूप खिल गई। इससे सर्दी का असर कम हो गया। हालांकि दोपहर बाद आसमान में हल्के बादल छाने से थोड़ा ठंड का अहसास हुआ। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार अधिकतम तापमान में .4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में .3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह के समय नमी में भी गिरावट दर्ज की गई है। सुबह के समय आर्र्दता 80 फीसदी और शाम को 54 फीसदी रही। पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना कम है। हल्के बादल रह सकते हैं। 12 जनवरी के बाद सुबह के समय कोहरा और धुंध छाने की उम्मीद है।
विज्ञापन


सुबह में बढ़ा और शाम में घटा प्रदूषण
पिछले कई दिनों से बढ़ रहा वायु प्रदूषण गुरुवार सुबह के समय भी बुधवार की अपेक्षा बढ़ा हुआ था। बुधवार शाम को 317 एक्यूआई था, जो गुरुवार सुबह 319 एक्यूआई हो गया। हालांकि दिन में हवाएं चलने से शाम के समय प्रदूषण में गिरावट दर्ज की गई। शाम के समय वायु गुणवत्ता सूचकांक तीन सौ दर्ज किया गया। हालांकि यह स्तर बहुत खराब स्थिति में दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed