फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ढलते सूरज को अर्घ्य दे छठ मैया से मांगा वरदान

ढलते सूरज को अर्घ्य दे छठ मैया से मांगा वरदान

Wed, 14 Nov 2018 02:15 AM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
ढलते सूरज को अर्घ्य दे छठ मैया से मांगा वरदान
मुरादाबाद। लोक आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन मंगलवार को शहर के तमाम स्थानों पर अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। रामगंगा नदी के किनारे और पार्कों में घाट बनाकर श्रद्धालुओं ने अर्घ्य दिया। साथ ही छठ मैया से बच्चों के स्वास्थ्य और परिवार की खुशहाली का वरदान मांगा।
विज्ञापन

रविवार को नहाय खाय के साथ शुरू हुए छठ व्रत में सोमवार को खरना पूजा की गई। साथ ही रोटी और गुड की बनी खीर का प्रसाद बनाया गया था। इसके बाद महिलाओं ने 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू किया था। सूर्य उपासना के प्रमुख व्रत छठ के दौरान व्रती और श्रद्धालु नियम-निष्ठा और स्वच्छता का पूरा ध्यान रख रहे हैं। बुद्धि विहार, केजीके कालेज लाइनपार, रेलवे हरथला कालोनी, कपूर कंपनी, पीतल नगरी, रामगंगा नदी के किनारे हजारों की संख्या में श्रद्धालु एकत्र हुए। सिर पर दउरा (छठी मैया के प्रसाद से भरी बांस की टोकरी) और सूप लेकर पहुंचे। भगवान सूर्य के अस्त होने पर उन्होंने अर्घ्य देकर दान दिया। व्रती सूप में ठेकुआ, नारियल, गन्ना, लोटा, लाल सिंदूर, धूप, बड़ा दीपक, चावल, थाली, दूध, अदरक और कच्ची हल्दी, केला, सेब, सिंघाड़ा, आम के पत्ते, शकरगंदी, पान, शहद, सुपारी आदि भरा हुआ था। पूजन सामग्री लेकर भगवान सूर्य की ओर मुंह करके पानी में खड़ी हो गईं। सभी ने भगवान सूर्य का ध्यान किया। इस दौरान वहां गन्ने की वेदी बनाई गई। व्रत रखने वाली महिलाओं के अलावा उनके परिजन भी वहां मौजूद रहे। पूरे परिसर में छठ मैया के गीतों की गूंज रही। इसके बाद भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया गया। इससे घाटों पर मेले जैसा माहौल बन गया। चौथे दिन बुधवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान संपन्न हो जाएगा।
विज्ञापन


संतान प्राप्ति के लिए रखा व्रत
पंचमुखी हनुमान मंदिर झांझनपुर में सामूहिक रूप से छठ पूजन किया। दिल्ली से आई शोभा ने छठ मैया का व्रत रखा है। उन्होंने बताया कि शादी को आठ वर्ष हो गए हैं, लेकिन अभी तक कोई संतान नहीं है। छठ मैया से संतान प्राप्ति की प्रार्थना की है। इसके अलावा अन्य महिलाओं ने अपनी संतान की लंबी उम्र की प्रार्थना की। पूर्वांचल लोक सेवा संस्थान की ओर से बुद्धि विहार, कूपर कंपनी, लाइन पार, रामगंगा के किनारे छठ पूजा का पर्व मनाया। इस दौरान अध्यक्ष परमजीत सिंह, एसएन सिंह, अरविंद दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुपरटेक में मनया गया छठ पर्व
पाकबड़ा। नया मुुरादबाद के सुपरटेक में छठ पर्व को घूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सूर्य को अर्घ्य दिया गया। इस मौके पर अंजू सिंह, आंशू देवी, सीमा सक्सैना, सरिका व्यास, रूपम, संजीव मिश्रा आदि समेत अनकों लोग उपस्थित थे।


खूब चला सेल्फी का दौर
व्रती महिलाओं की लाल व पीले रंग की साड़ियां, आभूषण और नाक तक लगा सिंदूर अनोखी छटा बिखेर रहा था। पहले सभी ने मिलकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और इसके बाद खूब सेल्फी लीं। परिचितों, रिश्तेदारों के वॉट्सएप पर फोटो भेजकर छठ पूजन की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed