फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   सरकार ने कर दिखाया काम, अब कार्यकर्ता संभालें मोर्चा: पाठक

सरकार ने कर दिखाया काम, अब कार्यकर्ता संभालें मोर्चा: पाठक

Tue, 25 Sep 2018 02:28 AM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
सरकार ने कर दिखाया काम, अब कार्यकर्ता संभालें मोर्चा: पाठक
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मतदाता संपर्क अभियान में तेजी लाने के लिए भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी व प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने सोमवार को मुरादाबाद में शहर और देहात में अलग - अलग बैठकें कर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। पाठक ने कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार हर मोर्चे पर सफलता के साथ आगे बढ़ रही है। अब कार्यकर्ताओं की बारी है कि वह घर - घर तक दोनों सरकारों की योजनाओं व उपलब्धियों को बताएं। उन्हाेंने मतदाता संपर्क अभियान में तेजी लाकर नए मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाने के निर्देश दिए।

कांठ में एक फार्म हाउस में जिलाध्यक्ष हरिओम शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विजय बहादुर पाठक ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता 2019 के चुनावी समर में अभी से शामिल हो जाएं। मतदाता संपर्क अभियान चलाकर बूथ पर फार्म 6 भरवाकर नए वोट बनवाएं। उन्होंने सरकार की जनधन योजना, आयुष्मान योजना, उज्जवला योजना, सौभाग्यवती योजना, अटल पेंशन योजना, बैंक मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना समेत सभी महत्वपूर्ण योजनाओं के प्रचार - प्रसार का जिम्मा भी कार्यकर्ताओं को सौंपा। बैठक में कांठ विधायक राजेश कुमार उर्फ चुन्नू, सुरेश सैनी, चौधरी हुकुम सिंह, आकाश पाल, हरज्ञान सिंह, रचित गुप्ता, डा. शैफाली चौहान, रामवीर सिंह आदि थे। महानगर में भी सर्किट हाउस में विजय बहादुर पाठक ने समीक्षा बैठक की। यहां क्षेत्रीय महामंत्री अशोक मोंगा, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष गोपाल अंजान, क्षेत्रीय महामंत्री देवराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed