फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   बिना दावत केलौटी बरात

बिना दावत केलौटी बरात

Mon, 03 Sep 2018 01:52 AM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
बिना दावत केलौटी बरात
मुरादाबाद।
विज्ञापन

रविवार को रामगंगा का जल स्तर बढ़ने के कारण दर्जन भर गांवों में फिर से पानी भर गया। दोपहर बाद तेज बारिश में जल स्तर बढ़ने के कारण अक्का पांडे से घोसीपुरा के लिए दो बरात केदूल्हे छोटी गाड़ी के स्थान पर बड़ी गाड़ियों से भेजे गए। दोपहर में अधिक बारिश होने के कारण अधिकांश बराती दावत खाए बिना ही वापस लौट लिए।
रामगंगा और कोसी नदी का जल स्तर बढ़ने केकारण कांठ केमिश्रीपुर, बेगमपुरा, ठाकुरद्वारा के रायचूड़, चंदपुरा, मूंढापांडे केहरपाल नगर, घोसीपुरा सहित दर्जनभर गांवों का अभी भी संपर्क कटा हुआ है।
विज्ञापन

दलपतपुर से घोसीपुरा के लिए रविवार दोपहर ढाई बजे बरात रवाना हुईं। अक्का पांडे के निकट पुलिया से ऊपर राम गंगा का तीन से चार फीट पानी बहने के कारण दूल्हा की कार रुक गई। इन कारों के छोटी होने के कारण गहरे पानी से निकालना संभव नहीं था। ऐसे में करीब एक घंटे बाद इनोवा कार मंगाई गई और उनमें दूल्हा और उनके नजदीकी रिश्तेदारों को निकाह के लिए घोसीपुरा भेजा जा सका। इस दौरान तेज बारिश हुई और पुलिया के पास जल स्तर बढ़ने लगा। इस जानकारी के होते ही अधिकांश बराती दावत खाए बिना घोसीपुरा से दलपतपुर के लिए लौट लिए। बरातियों का कहना था कि जल स्तर ज्यादा बढ़ा तो गांव में घिर जाएंगे। जबकि देर शाम दूल्हा, दुल्हन और नजदीकी रिश्तेदार बस से वापस लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed