{"_id":"5b6df6e04f1c1bb8538b7fb8","slug":"191533933280-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने हिंदू कालेज में तालाबंदी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने हिंदू कालेज में तालाबंदी की
Updated Sat, 11 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
विश्वविद्यालय की ओटीपी वेबसाइट नहीं खुलने के आक्रोशित अखिल भारतीय विद्यालय परिषद के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को हिंदू कालेज में तालाबंदी कर दी। कालेज के मुख्य गेट पर धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं ने विवि प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गेट खुलवाने और धरने से उठाने पर कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। सिटी मजिस्ट्रेट के आश्वासन पर कार्यकर्ता धरने से उठे।
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि हिंदू कालेज में बीए, बीकॉम और बीएएस के प्रथम वर्ष के 30 जुलाई तक पंजीकरण हुए। छात्र एवं छात्राओं ने प्रवेश के लिए शुल्क भी जमा करवा दिया। विश्वविद्यालय ने एक अगस्त से ओटीपी वेबसाइट बंद कर दी। जिससे हिंदू कालेज में करीब दो सौ छात्र एवं छात्राएं प्रवेश नहीं ले पाए हैं। इसको लेकर कार्यकर्ताओं ने कालेज प्रशासन को ज्ञापन सौंपा था। इसके बाद भी वेबसाइट नहीं खुली। शुक्रवार को एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने वेबसाइट नहीं खुलने के विरोध में हंगामा किया।
तालाबंदी के बाद कार्यकर्ता गेट के पास ही धरने पर बैठ गए। गेट बंद होने से कालेज के छात्र बाहर और बाहर के छात्र कालेज में प्रवेश नहीं कर पाए। कार्यकर्ताओं की नारेबाजी से पुलिस पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने पर कार्यकर्ता भड़क गए। पुलिस ने बमुश्किल गेट खुलवाकर कालेज परिसर में प्रवेश किया और कार्यकर्ताओं को धरने से उठाने का प्रयास किया। इससे कार्यकर्ताओं और पुलिस कर्मियों के बीच नोकझोंक हुई। काफी जद्दोजहद के बाद भी कार्यकर्ता नहीं उठे और डीएम को बुलवाने की जिद पर अड़ गए। ढाई घंटे के हंगामे एवं तालाबंदी के बाद दोपहर करीब दो बजे सिटी मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे। उनके आश्वासन के बाद कार्यकर्ता धरने से उठे। कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन भी सौंपा। प्रदेश सह मंत्री सचिन चौधरी, विभाग संयोजक चकित चौधरी, महानगर मंत्री सचिन सिंह, शिवा शर्मा, पंकज चंद्रा, पीयूष पाल और राजन गौतम समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।