फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   इल्म के बगैर जिंदगी को मकसद अधूरा- मुफ्ती आकिल

इल्म के बगैर जिंदगी को मकसद अधूरा- मुफ्ती आकिल

Fri, 13 Jul 2018 02:05 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
इल्म के बगैर जिंदगी को मकसद अधूरा- मुफ्ती आकिल
कुंदरकी। नगर में मदरसा जामिया अरबिया दारूल उलूम रजा ए मुस्तफा में दरजा ए राबिया यानि मौलवियत की पढ़ाई की शरह जामी की किताब का बरेली से तशरीफ लाए मरकजे अहले सुन्नत मंजरे इस्लाम के प्रिसिंपल मुफ्ती मुहम्मद आकिल ने आगाज किया। इस मौके पर मुफ्ती मुहम्मद आकिल ने कहा कि इल्म के बगैर इंसान की जिंदगी का मकसद अधूरा है क्योंकि इल्म की रोशनी में ही इस्लाम को सही ढंग से समझाना जा सकता है। उन्होंने कहा कि पैंगम्बर ए इस्लाम ने इल्म हासिल पर जोर दिया है और फरमाया था कि इल्म हासिल करों चाहे इसके लिए चीन तक जाना पड़े। उन्होंने मुसलमानों से अपने बच्चों को दुनियावी तालीम के साथ दीनी तालीम दिलाने पर जोर देते कहा कि दीनी तालीम से इंसान के दोनों जहां संवरते है। सुन्नी बरेलवी उलेमा फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुफ्ती मुहम्मद इमरान हनफी ने कहा कि मदरसाें में अरबी, फरसी, उर्दू, हिन्दी, अंग्रेसी की तालीम के साथ कम्प्यूटर शिक्षा भी जरूरी है ताकि मदरसों के छात्र भी बदलते परिवेश में किसी भी तरह सें पीछे न रहे। इसके लिए मदरसों के प्रबंधकों को ध्यान देने की जरूरत है। मौलाना अरशद उल कादरी ने छात्रों को नसीहत देते हुए फरमाया कि इल्म के साथ अमल भी जरूरी है। इस मौके पर मदरसे के मोहतमिम कारी वकील अहमद, कारी अब्दुल ह्नफीज, सैय्यद वसीम मियां, मौलाना आशकार, मुफ्ती नईम, मुफ्ती जियाउल मुस्तफा, मुफ्ती खालिद, मौलाना हबीब, मुफ्ती दानिश, मुफ्ती अय्यूब अजहरी, कारी उस्मान, मौलाना हारून, मौलाना ग्यासुद्दीन, कारी इंतेजार, मौलाना शब्बीर, कारी शहादत, पूर्व प्रमुख पति हाफिज मुहम्मद वारिस आदि रहे। अंत में मुफ्ती अय्यबू अजहरी ने भीषण से गर्मी से निजात पाने को बारिश के लिए ने विशेष दुआ कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed