फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   एक क्लिक में दिखेगा स्कूलों का सजरा

एक क्लिक में दिखेगा स्कूलों का सजरा

Wed, 11 Jul 2018 02:48 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
एक क्लिक में दिखेगा स्कूलों का सजरा
मुरादाबाद। सरकारी स्कूलों और मदरसों की अब एक क्लिक में पूरी जानकारी मिल जाएगी। डिजिटल इंडिया के तहत स्कूलों और मदरसों को जियोग्राफिक इंफॉर्मेशन सिस्टम (जीआईएस) से जोड़ने की कवायद शुरू हो गई है। मुरादाबाद शहरी क्षेत्र में पहले चरण में 722 स्कूल और मदरसे इसके लिए चयनित हुए हैं। स्कूलों की गूगल मैपिंग पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन

सरकारी शिक्षण संस्थानों एवं मदरसों की निगरानी करने के लिए उनका डेटा और लोकेशन ऑनलाइन किया जा रहा है। वर्तमान में सरकारी स्कूलों और मदरसों की स्थिति खराब है। देहात क्षेत्र के दूर दराज के स्कूलों की शिक्षा अधिकारियों को तक जानकारी नहीं होती है। स्कूलों में शिक्षक भी गैरहाजिर रहते हैं और असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ता है। भारत सरकार सरकारी स्कूलों एवं मदरसों में शिक्षा सुधार के लिए तमाम प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में स्कूलों और मदरसों को जीआईएस से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

जियोग्राफिक इंफॉर्मेशन सिस्टम से जोड़ने के लिए पायलट प्रोजेक्ट में मुरदाबाद नगर क्षेत्र के 722 स्कूलों और मदरसों को पहले चरण में शामिल किया है। इनमें प्राथमिक, जूनियर हाईस्कूल और इंटर कालेज शामिल हैं। मोबाइल ऐप की मदद से स्कूलों और मदरसों का अक्षांश और देशांतर (लोकेशन) के साथ नगर संसाधन केंद्र में डेटा आनलाइन किया जा रहा है। जुलाई आखिर तक पहले चरण के स्कूलों का डेटा और लोकेशन आनलाइन हो जाएगी। दूसरे चरण में देहात क्षेत्र के स्कूलों और मदरसों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed