{"_id":"5b202f334f1c1bfd6e8b76bd","slug":"191528835891-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुहेल देव एक्सप्रेस से टकराया पशु, छह गाड़ियां लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुहेल देव एक्सप्रेस से टकराया पशु, छह गाड़ियां लेट
Updated Wed, 13 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
गाजीपुर से आनंद विहार जा रही सुहेल देव एक्सप्रेस ट्रेन से मंगलवार सुबह पीतांबर पुर के पास पशु टकराया गया। इस हादसे की वजह से छह गाड़ियां लेट हो गई। एक घंटे बाद ट्रैक साफ किया गया तब ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका। मंगलवार सुबह सवा छह बजे पीतांबरपुर और रसोइया के बीच सुहेल देव एक्सप्रेस ट्रेन गुजर रही थी। इसी दौरान ट्रेन के आगे पशु आ गया। ट्रेन के इंजन में पशु फंस गया। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन की रफ्तार कम की। इसके बाद कंट्रोल रूम में हादसे की जानकारी दी गई। सूचना मिलने पर अप लाइन पर ट्रेनों का संचालन बंद करा दिया गया। जिसकी वजह से सहरसा से अमृतसर जा रही जनसेवा एक्सप्रेस, हावड़ा से काठगोदाम जा रही बाघ एक्सप्रेस, मुजफ्फरनगर से आनंद विहार जा रही सप्तक्रांति एक्सप्रेस समेत छह गाड़ियां जहां तहां रोक दी गई थी। मंगलवार सुबह सवा सात बजे ट्रैक साफ किया गया। इसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
फाटक खराबी से दो घंटे ठप रहा ट्रेनों का संचालन
क्रासर
- बरेली कैंट यार्ड के पास फाटक में आई खराबी
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। बरेली कैंट यार्ड में मंगलवार सुबह फाटक में खराबी आ गई। जिसकी वजह से दो घंटे तक अप और डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन बाधित रहा। जिसमें छह गाड़ियों का संचालन प्रभावित हो गया। सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और फाटक ठीक किया गया। इसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
बरेली कैंट यार्ड के पास गेट संख्या 359/ए में मंगलवार सुबह नौ बजकर चालीस मिनट पर खराबी आ गई। अप और डाउन लाइन पर सिग्नल ने कार्य करना बंद कर दिया। गेटमैन ने इसकी जानकारी कंट्रोल रूम में दी और ट्रेनों का संचालन बंद करा दिया। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची और फाटक ठीक किया गया। इसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। मुजफ्फरपुर से पोरबंदर जाने वाली एक्सप्रेस, नागल डैम से लखनऊ जाने वाली एक्सप्रेस जन नायक समेत छह गाड़ियां प्रभावित हो गई थी। दो घंटे बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका।