फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   4185 ने छोड़ी प्रवक्ता परीक्षा

4185 ने छोड़ी प्रवक्ता परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
4185 ने छोड़ी प्रवक्ता परीक्षा
मुरादाबाद।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड द्वारा आयोजित प्रवक्ता संवर्ग की परीक्षा के पहले दिन 4185 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 6295 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। शनिवार को भी परीक्षा होगी।

जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार द्विवेदी ने बताया कि पहली पाली की परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक नौ परीक्षा केंद्रों पर हुई। परीक्षा के लिए 5032 अभ्यर्थियों का पंजीकरण था। जिसमें 2875 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 2157 ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली दोपहर ढाई बजे से अपराह्न साढ़े चार बजे तक 10 सेंटरों में आयोजित हुई। इसमें 5448 अभ्यर्थियों का पंजीकरण था। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि 3420 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए और 2028 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। डीआईओएस ने बताया कि सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा हुई। पहले दिन दोनों पाली में 10480 अभ्यर्थियों का पंजीकरण था। इनमें 6295 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 4185 ने छोड़ दी। शनिवार को भी परीक्षा आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed