{"_id":"5c1805c5bdec2256bf2a42dd","slug":"181545078213-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"5000 युवाओं को त्रिशूल दीक्षा देगा बजरंग दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5000 युवाओं को त्रिशूल दीक्षा देगा बजरंग दल
Updated Tue, 18 Dec 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
राष्ट्रीय बजरंग दल जनवरी में पूरे देश में 51 लाख युवाओं की भर्ती करेगा। मुरादाबाद में 11000 युवाओं की भर्ती का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद जनवरी में ही राष्ट्रीय बजरंग दल ने 5000 युवाओं को त्रिशूल दीक्षा देने का भी एलान किया है। कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रांत मंत्री रोहन सक्सेना का कहना है कि अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. प्रवीण तोगड़िया ने मुरादाबाद में 11000 कार्यकर्ताओं की भर्ती का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए जनवरी में शिविर लगाए जाएंगे। शहर और देहात क्षेत्र में अलग - अलग कैंप लगाकर राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की भर्ती की जाएगी। यह कार्यकर्ता हिंदू समाज की रक्षा करेंगे। प्रांत मंत्री के मुताबिक इनमें से 5000 कार्यकर्ताओं को महानगर में कार्यक्रम आयोजित करके जनवरी में त्रिशूल दीक्षा दी जाएगी। गरीब परिवारों की मदद के लिए शहर में 50 केंद्र भी राष्ट्रीय बजरंग दल की ओर से खोले जाएंगे।