फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   बीएओ ने बूथों पर बढ़ाए वोट

बीएओ ने बूथों पर बढ़ाए वोट

Mon, 10 Sep 2018 01:07 AM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
बीएओ ने बूथों पर बढ़ाए वोट
जुनावई/चंदौसी। प्रत्येक बूथ में वोट बढ़ाने के लिए रविवार को बीएलओ ने बूथों पर 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवक एवं युवतियों के वोट बढ़ाने के फार्म एकत्र किए। क्षेत्र में 45 बूथ बंद पाए गए। गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र के 438 बूथों पर वोट बढ़ाए गए। शिक्षामित्र, शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षा प्रेरक, लेखपाल, कूपचालक सहित 438 कर्मचारियों को लगाया गया है। जबकि गु़न्नौर विधानसभा क्षेत्र को 271 सेंटरों में बांट कर प्रत्येक सेंटर पर एक पदाविहित अधिकारी इस कार्य में लगाया गया है। यह पदाविहित अधिकारी प्राथमिक विद्यालय, इंटर कालेज, डिग्री कालेज में शिक्षक एवं स्कूल के बाबू बनाए गए हैं। यह पदाभिहित अधिकारी, बीएलओ की गैर मौजूदगी में भी वोट बढ़ाने तथा घटाने एवं संशोधन करने के फार्म जमा करने को काम करेंगे। जबकि एक जनवरी-2019 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाला हर युवक एवं युवती अपना वोट बढ़वाने के लिए फार्म-06 तो वोट घटाने के लिए फार्म-07 एवं वोट में संसाधन के लिए फार्म-08 भर सकता है। वहीं इस मौके पर रजिस्ट्रार कानून-गो सतीश कुमार ने बताया कि आज 45 बूथ बंद पाए गए हैं। इन बूथों पर कार्यरत कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए उनके विभाग को लिख भेज दिया गया है। जबकि जुनावई क्षेत्र के मणिकावली के बूथ-376 पर बीएलओ रही। आंगनबाड़ी कार्यकत्री मधुवाला के लगभग छह फार्म वोट बढ़ाने के भरे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed