{"_id":"5b94267a867a557eb715bbea","slug":"181536435834-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज मतदाता अभियान का विशेष दिवस, बूथों पर रहेंगे बीएलओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज मतदाता अभियान का विशेष दिवस, बूथों पर रहेंगे बीएलओ
Updated Sun, 09 Sep 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलारी। भारत निर्वाचन आयोग के आदेश के पालन में तहसील प्रशासन द्वारा इन दिनों चलाए जा रहे विशेष मतदाता सूची प्रकाशन अभियान के दौरान त्रुटिरहित पूर्ण मतदाता सूची बनवाई जा रही है। बीती एक सितंबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण और शुद्धिकरण का अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान एक जनवरी 2019 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं को भी वोटर बनाया जा रहा है तथा किन्हीं कारणों से जिन वोटरों के नाम मतदाता सूची से छूट गए हैं उनके नाम बढ़वाने के लिए निर्धारित प्रपत्र भरा जा रहा है। तहसीलदार राजेश कुमार ने बताया कि पुनरीक्षण अभियान में पांच रविवार को विशेष दिवस होगा और इस मौके पर सभी बीएलओ अपने अपने बूथों पर मौजूद रहेंगे। विशेष रविवार का कार्यक्रम नौ और 23 सितंबर के अलावा सात, 14 और 28 अक्तूबर रखा गया है। इस संबंध में क्षेत्र के कृषि औद्योगिक इंटर कालेज अमरपुरकाशी और आरपी विद्या मंदिर इंटर कालेज स्योंडारा में मतदाता जागरूकता गोष्ठी के आयोजन के बाद छात्रों ने मतदाता जागरूकता संबंधी रैली भी निकाली।
विज्ञापन