फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   सब्जियों के दाम आसमान पर

सब्जियों के दाम आसमान पर

Mon, 03 Sep 2018 01:53 AM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
सब्जियों के दाम आसमान पर
मुरादाबाद।
विज्ञापन

बारिश और बाढ़ ने परेशानी खड़ी कर दी है। सैकड़ों बीघा फसल उजड़ गई है। ऐसे में बारिश और बाढ़ का असर अब रसोई तक पहुंच गया है। बाढ़ से जहां फसल नष्ट हो गई हैं, वहीं लगातार बारिश से फूल वाली फसलों को नुकसान हुआ है।
कई महीने से महंगी सब्जी से परेशान लोग मान रहे थे कि बारिश के दाम कुछ कम होंगे। इसी बीच बाढ़ और बारिश ने सब्जियों के दाम आसमान पर पहुंचा दिए हैं। लगातार हो रही बारिश से सब्जियों का फूल गलने लगा है। इससे सब्जियों की पैदावार में गिरावट आई है। इसके साथ ही नदियों के किनारे की सब्जियों की फसल नष्ट हो गई हैं। इसका असर सब्जियों की आपूर्ति पर पड़ा है। मंडी में बाढ़ और बारिश से पहले 28 सौ तीन हजार क्विंटल सब्जियों की आपूर्ति हो रही थी। अब इसमें आधे से ज्यादा की गिरावट आ गई है। मंडी समिति सचिव के अनुसार रविवार को मंडी में सब्जी की आवक 13 सौ क्विंटल ही रह गई।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में भी बाढ़ और बारिश ने तबाही मचाई है। जिन क्षेत्रों में सब्जियोें की पैदावार बची है, वहां से आवागमन में समस्या आ रही है। रास्तों के खराब होने के चलते सब्जियों की आपूर्ति महानगर में होने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब्जियों के भाव बाढ़ से पहले बाढ़ के बाद

- भिंडी 20 रुपये 50 रुपये
- टिंडा 30 रुपये 50 रुपये
- गोभी 40 रुपये 70 रुपये
- टमाटर 20 रुपये 40 रुपये
- अरबी 30 रुपये 50 रुपये
- बैंगन 30 रुपये 50 रुपये
- लौकी 20 रुपये 45 रुपये
- मिर्च 30 रुपये 60 रुपये
- तोरई 25 रुपये 60 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed