{"_id":"5b52419f4f1c1b19208b5e5d","slug":"181532117407-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसीलदार ने शोक मग्न परिजनों से मिलकर जताई संवेदना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसीलदार ने शोक मग्न परिजनों से मिलकर जताई संवेदना
Updated Sat, 21 Jul 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलारी। बृहस्पतिवार की तड़के बिलारी क्षेत्र में सड़क हादसे में मां बेटी समेत तीन महिलाओं की मौत हो जाने की घटना के बाद शुक्रवार को भी बिलारी के मोहल्ला हर्षनगर में शोक का माहौल बना रहा। शाम को तहसीलदार ने शोक में डूबे परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना जताई।
तहसीलदार राजेश कुमार, संग्रह अमीन मनमोहन शर्मा समेत अन्य राजस्व कर्मी शुक्रवार की शाम मोहल्ला हर्षनगर में नरेश गोस्वामी के घर पहुंचे। इस दौरान तहसीलदार ने नरेश गोस्वामी के दूल्हा बनने जा रहे बेटे राहुल गोस्वामी और अन्य परिजनों से मिलकर गहरी शोक संवेदना जताई। तहसीलदार ने घटना के बारे में परिजनों से जरूरी जानकारी भी जुटाई। तहसीलदार ने बताया कि वह प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना के तहत सड़क हादसे में मृतकों के आश्रितों को प्रदेश सरकार से तत्काल आर्थिक सहायता दिलाने के लिए पत्रावली बनाकर भेज रहे हैं।
उधर मोहल्ला हर्षनगर में युवक राहुल गोस्वामी के घर दूल्हा बनने के दौरान जहां मंगल गीत गूंजते और बैंडबाजा बजते वहां माहौल पूरा गमगीन बना हुआ था। परिवार की महिलाएं और रिश्तेदार महिलाएं सड़क हादसे में दोनों मां-बेटी राजो देवी और रेनू गोस्वामी की मौत के दुख को नहीं भुला पा रही थीं। देर शाम गमगीन माहौल में सादा तरीके से राहुल दूल्हा के रूप में अपनी ससुराल मिलक को रवाना हुआ। राहुल के साथ मोहल्ले के कोई बाराती न जाकर सात आठ परिवार के लोग ही मिलक को बाराती के रूप में रवाना हो गए हैं।