{"_id":"5b4e57864f1c1b4d748b569e","slug":"181531860870-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शूटिंग प्रतियोगिता में भी 23वीं पीएसी ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शूटिंग प्रतियोगिता में भी 23वीं पीएसी ने मारी बाजी
Updated Wed, 18 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
पीएससी पश्चिमी जोन 22वीं अंतर वाहिनी अलार्म एफिसियेंसी रेस एवं शूटिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को मतलबपुर में हुई रायफल शूटिंग में मेजबान 23वीं वाहिनी पीएसी ने 718 अंक अर्जित कर बाजी मारी। प्रतियोगिता में मुरादाबाद की 9वीं वाहिनी ने 406 अंक अर्जित किए और उप विजेता चुनी गई।
23वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक एचएन सिंह ने बताया कि रायफ ल शूटिंग के बाद बिग बोर प्रतियोगिता आरंभ की गई। जो समय की कमी के कारण मंगलवार को पूरी नहीं की जा सकी। यह प्रतियोगिता बुधवार को आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में 23वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक राजपाल सिंह, 23वीं वाहिनी पीएसी के शिविरपाल कुलवीर सिंह रावत, 38वीं वाहिनी पीएसी, अलीगढ़ के चूड़ामणि जोशी, 8वीं वाहिनी पीएसी, बरेली के दलनायक सुमेर सिंह महेश राम आर्या, सदाकत अली, मो. अनीस सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता में मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, अलीगढ़, आगरा, एटा, इटावा, मुरादाबाद और बरेली की 14 वाहिनियों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता का समापन 20 जुलाई को होगा।