{"_id":"5b47bb8c4f1c1bae288b6360","slug":"181531427724-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक में पिछड़े मिले कई योजनाओं के लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक में पिछड़े मिले कई योजनाओं के लक्ष्य
Updated Fri, 13 Jul 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलारी। संभल जनपद के सीडीओ द्वारा ब्लॉक बिलारी में की गई विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान कई योजनाओं के लक्ष्य पिछड़े मिले। स्वच्छ भारत मिशन अभियान की प्रगति खराब मिली और मनरेगा का भी लक्ष्य संतोषजनक नहीं मिला। सीडीओ ने बीडीओ बिलारी की कार्यशैली पर भी नाराजगी जताई है।
बिलारी ब्लॉक में 28 ग्राम पंचायतें संभल जनपद और 53 ग्राम पंचायतें मुरादाबाद जनपद की आती हैं। संभल जनपद वाली 28 ग्राम पंचायतों में स्वच्छता अभियान और विकास की अन्य योजनाओं का लक्ष्य काफी दिनों से पिछड़ा हुआ चल रहा है। बृहस्पतिवार की अपराहन संभल जिले के मुख्य विकास अधिकारी शंभूनाथ तिवारी बिलारी ब्लॉक कार्यालय में समीक्षा बैठक करने पहुुंच गए। सीडीओ संभल ने मुरादाबाद जनपद के परियोजना निदेशक के के सिंह को भी समीक्षा बैठक में बुला लिया। बिलारी की बीडीओ, एडीओ पंचायत, ग्राम पंचायत अधिकारियों और ग्राम विकास अधिकारियों के साथ सीडीओ की समीक्षा बैठक दो घंटे से अधिक समय तक चली।
बैठक के बाद सीडीओ संभल ने बताया कि बिलारी ब्लॉक की संभल जिने में आने वाली 28 ग्राम पंचायतों की स्वच्छ भारत मिशन अभियान की प्रगति काफी खराब मिली। इन 28 ग्राम पंचायताें में कुल दस हजार 942 शौचालय बनवाए जाने हैं जिनमें से अभी तक 6112 शौचालयों के निर्माण की डिमांड ही ब्लॉक अधिकारियों द्वारा भेजी गई। 4830 शौचालयों की डिमांड ही ब्लॉक अधिकारियों ने नहीं भेजी। समीक्षा में पता चला कि अब तक 1923 शौचालय ही पूरे हो पाए हैं। मनरेगा योजना के तहत 28 पंचायतों में माह जुलाई के अंत तक 26695 मानव दिवसों का सृजन होना था लेकिन अभी तक 22757 दिवसों का ही सृजन हो पाया। सीडीओ ने 28 पंचायतों में 118 आवास बनाए जाने की प्रगति की भी समीक्षा की। सीडीओ ने बताया कि समीक्षा बैठकसे पता चला कि बीडीओ विभिन्न योजनाओं की समय से लक्ष्यपूर्ति को लेकर गंभीर नहीं हैं। सीडीओ ने संकेत दिया कि जुलाई माह के अंत में वह पुन: समीक्षा बैठक करेंगे और योजनाओं की लक्ष्यपूर्ति में पिछड़े कर्मचारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई करेंगे।