{"_id":"5b15a32e4f1c1bc96b8b46bc","slug":"181528144686-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीचड़ भरा रास्ते देख भड़के सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीचड़ भरा रास्ते देख भड़के सांसद
Updated Tue, 05 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
पीतलनगरी के सूर्यनगर में तूफान के दौरान मृतकों केपरिजनों को चार चार लाख रुपये की आर्थिक मदद के चेक बांटने पहुंचे सांसद और प्रशासनिक अफसरों को परेशानी झेलनी पड़ी। कीचड़ और गंदगी के कारण निकलने का रास्ता ही नहीं था। काफी देर धूप में खड़े रहने के बाद कालोनी के युवक कीचड़ में घुंसे और ईट रखकर रास्ता बनाया। स्मार्ट सिटी की इस कालोनी का हालत देख सांसद सर्वेश कुमार सिंह भड़क गए। उन्होंने नगर निगम अफसरों को तलब कर तीनों कच्चे रास्तों का सर्वे कराया। नगर आयुक्त से इस इलाके में सड़क बनवाने के लिए तीन दिन में टेंडर और दस दिन में काम शुरू कराने के आदेश दिए हैं। यह भी कहा कि ठीक दसवें दिन मैं सड़क का शिलान्यास करने आ रहा हूं।
इस दौरान सांसद के साथ एडीएम फाइनेंस प्रीति जायसवाल, एसडीएम हर्षिता लाल और तहसीलदार सुनीता देवी थीं। चेक प्रदान करने के दौरान संांसद ने वहां तो कुछ नहीं कहा लेकिन अपने आवास पर नगर आयुक्त सहित नगर निगम के आधा दर्जन अफसर तलब कर लिए।
सूर्यनगर से लौटने के बाद उन्होंने नगर आयुक्त और चीफ इंजीनियर को अपने आवास पर तलब किया। इनको लेकर दोबारा से पीतल नगरी पहुंचे और सूर्यनगर के रास्ते की हालत दिखाई। लोगों ने बताया कि एक साल से लगातार शिकायत करने के बावजूद कोई नहीं सुन रहा है। सांसद और नगर निगम अफसरों के बीच हुुई बातचीत के बाद यहां के लोगों को सुधार की कुछ उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
सूर्यनगर कालोनी का सांसद सर्वेश कुमार सिंह के साथ निरीक्षण किया है। वहां दस दिन में काम शुरू कराकर बारिश से पहले सड़क निर्माण की तैयारी है।
- अवनीश कुमार शर्मा, नगर आयुक्त।
महापौर, एमएलए दोनों हमारे हैं। केंद्र और प्रदेश में सरकार भी भाजपा की है। उसकेबावजूद महानगर में ऐसे रास्ते होना अकल्पनीय है। नगर निगम अफसरों को दोपहर मेें यहां का सर्वे कराया है। दसवें दिन मैं सड़क का शिलान्यास करने पहुंच जाऊंगा।
- सर्वेश कुमार सिंह, सांसद।