{"_id":"58c859fc4f1c1b6a2d32a88b","slug":"18-thousand-railway-employees-salary-in-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"18000 कर्मचारियों-अफसरों की सैलरी पर संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18000 कर्मचारियों-अफसरों की सैलरी पर संकट
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Wed, 15 Mar 2017 02:32 AM IST
विज्ञापन
Ministry of Railways
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारियों का टीडीएस जमा नहीं करना रेलवे को महंगा पड़ा। नोटिस के बाद भी अमल नहीं करने पर आयकर विभाग ने रेलवे का खाता सीज कर दिया है। वर्ष 2007-08 से से अब तक टीडीएस के करीब चौंतीस करोड़ रुपये बकाया हैै।
इस कार्रवाई से अट्ठारह हजार कर्मचारियों और अधिकारियों की मार्च की सैलरी पर संकट खड़ा हो सकता है। वहीं रेलवे ने टीडीएस जमा नहीं करने वजह दो हजार कर्मचारियों का पेन कार्ड नहीं होना बताई है।
रेलवे कर्मचारियों का हर महीने टीडीएस कटता है, जिसे आयकर विभाग में जमा किया जाता हैै। लेकिन 2007-08 से करीब दो हजार कर्मचारियों का टीडीएस जाम नहीं किया गया। टीडीएस की ये रकम करीब चौंतीस करोड़ है। आयकर विभाग की नोटिस के बाद भी रेलवे ने टीडीएस जमा नहीं किया।
विज्ञापन
इसके बाद आयकर विभाग ने कार्रवाई करते हुए रेलवे का एसबीआई में संचालित खाता ही सीज कर दिया। साथ ही जल्द टीडीएस की रकम जमा करने के निर्देश दिए हैं। सीनियर डीसीएम विवेक शर्मा ने बताया कि करीब दो हजार रेल कर्मचारी ऐसे हैं, जिनके पास पेन कार्ड नहीं है।
इसलिए इन कर्मचारियों का टीडीएस जमा नहीं हो सका है। इसलिए आयकर विभाग ने खाता सीज कर दिया है। इन कर्मचारियों को जल्द पेन कार्ड जमा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि टीडीएस की रकम जमा की जा सके।