फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   18 Drinking water supply stopped in Ashiana, pipeline burst

Moradabad News: आशियाना में 18 पेयजल की आपूर्ति ठप, पाइप लाइन फटी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
18 Drinking water supply stopped in Ashiana, pipeline burst
मुरादाबाद। आशियाना फेस-1 में पेयजल की पाइप लाइन फटने से 18 घंटे तक आपूर्ति ठप रही। इस दौरान लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बृहस्पतिवार की शाम पाइप लाइन की मरम्मत होने पर लोगों को पेयजल उपलब्ध हो सका। आशियाना फेस-1 निवासी बीपी शर्मा, रोहित विश्नोई और राजीव गुप्ता ने बताया कि बुधवार की रात 11 बजे अचानक पानी बंद होने पर लोग परेशान हो गए। सुबह देखने पर पता चला कि बीच में पाइप लाइन फट गई है। इस मामले में उन्होंने जलकल विभाग को सूचना दी। इस दौरान कार्यालय जाने और बच्चों को स्कूल जाने के लिए तैयार करने में काफी परेशानी उठानी पड़ी। कॉलोनी के लोग दूसरे स्थानों से पानी ढोकर लाए। शाम पांच बजे जलकल विभाग के कर्मचारियों ने पाइप लाइन की मरम्मत की। इसके बाद आपूर्ति शुरू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। इस बीच 18 घंटे लोगों को पानी के लिए कई स्थानों पर भागदौड़ करनी पड़ी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed