फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   फाइनल देखने के लिए टीवी से चिपके रहे प्रशंसक

फाइनल देखने के लिए टीवी से चिपके रहे प्रशंसक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
फाइनल देखने के लिए टीवी से चिपके रहे प्रशंसक
मुरादाबाद। आईपीएल का फाइनल मुकाबला और रविवार का अवकाश, क्रिकेट प्रेमियों के लिए दोगुना आनंद वाला दिन था। दिनभर इंतजार के बाद से शाम से ही क्रिकेट प्रशंसक टीवी के सामने बैठ गए। भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ियों का आमने-सामने होना प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह पैदा कर रहा था। मुंबई की जीत के साथ ही ये रोमांच चरम पर पहुंच गया।
विज्ञापन

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के प्रशंसक सुबह से ही सात बजने का इंतजार कर रहे थे। खिलाड़ी भी मैच देखने के लिए उत्साहित थे। शाम को स्टेडियम में एकत्र होने के बाद उन्होंने फाइनल का लुत्फ उठाया। शाम को लोगों ने सामान्य दिनचर्या के कामों को जल्दी निपटा लिया। महिलाएं भी जल्दी जल्दी खाना बनाकर रसोई से फ्री हो गईं। भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी की हौसलाअफजाई करने लगे। धोनी के समर्थक पीले रंग की टीशर्ट और रोहित के समर्थक नीली रंग की टीशर्ट में नजर आए। घरों के अलावा दुकानों, रेस्टोरेंट और होटलों में भी लोग टीवी स्क्रीन से चिपके रहे। जब अपनी पसंदीदा टीम का खिलाड़ी चौका-छक्का लगाता तो वह खुशी से झूम उठते, लेकिन विकेट गिरते ही मायूस हो जाते। बहुत से ऐसे भी प्रशंसक थे, जो दोनों ही टीमों को पसंद कर रहे थे। रात आठ बजते-बजते बाजार की दुकानें बंद होने लगीं। मुख्य मार्गों पर राहगीरों की आवाजाही कम हो गई। अन्य दिनों की अपेक्षा रविवार रात बाजार भी जल्दी बंद हो गया। इस दौरान भारत माता के जयकारों से भी वातावरण गुंजायमान हो उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed