{"_id":"5cae5236bdec22144002f683","slug":"171554928182-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमवार को हट जाएगी बैंक खातों पर लगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमवार को हट जाएगी बैंक खातों पर लगी रोक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। अल्पसंख्यक समाज कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति का मामले में जांच रिपोर्ट के इंतजार में ग्राहक परेशान हो रहे हैं। बैंक अधिकारियों का कहना है कि विभाग की ओर से मांगा गया समय निकल चुका है, लेकिन रिपोर्ट नहीं मिली है। ऐसे में ज्यादा इंतजार नहीं किया जा सकता। सोमवार को खातों पर लगी लेनदेन की रोक को हटा लिया जाएगा।
मार्च माह की तीन तारीख 14, 27 और 28 को अल्पसंख्यक विभाग की ओर से बैंक खातों में छात्रवृत्ति भेजी गई थी। बैंक ऑफ बड़ौदा की अमरोहा गेट शाखा के करीब 1740 खातों में दस हजार सात सौ और नौ हजार तीन सौ के बजाय विभिन्न श्रेणियों में छात्रवृत्ति आने के बाद से प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया था। आनन-फानन में बैंक से नकदी निकासी पर रोक लगा दी गई थी। करीब एक सप्ताह पहले संबंधित बैंक शाखा से छात्रवृत्ति को छोड़कर ग्राहक के अपने रुपये निकालने की इजाजत दी थी, लेकिन एटीएम और नेट बैंकिंग पर रोक बरकरार है। अग्रणी जिला प्रबंधक सतीश कुमार गुप्ता ने बताया कि विभाग के पास बैंक खाता संख्या व अन्य सभी जानकारियां हैं। उन्होंने ही अग्रसारण किया है। अब अल्पसंख्यक विभाग ने कुल कितने खातों में छात्रवृत्ति भेजी है, उसकी जानकारी भी संबंधित अधिकारी ही दे सकते हैं। रामपुर के 1391 खातों पर रोक की मांग की थी, लेकिन शेष खातों पर एहतियातन कार्रवाई की गई थी। रामपुर द्वारा मांगा गया तीन दिन का समय निकल चुका है। इसके अलावा मुरादाबाद से भी किसी भी खाते की जांच रिपोर्ट अभी तक नहीं सौंपी गई है। विभाग के टालमटोल की वजह से अब रोक को लंबित नहीं रखा जा सकता है। यदि रिपोर्ट नहीं मिली तो सोमवार को सभी खाते फ्री कर दिए जाएंगे।