फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   1325 रसोइयों को मिलेगी पेंशन

1325 रसोइयों को मिलेगी पेंशन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
1325 रसोइयों को मिलेगी पेंशन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के अंतर्गत बेसिक शिक्षा परिषद के मुरादाबाद जिले के स्कूलों में मध्याह्न भोजन बनाने वाले 1325 रसाइये न्यूनतम पेंशन के दायरे में आएंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने ब्लाकवार रसोइयों का सर्वे पूरा कर लिया है। रसोइयों को जन सुविधा केंद्रों में अपना पंजीकरण कराना होगा।
असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना 15 फरवरी से लागू हो गई है। 15 हजार रुपये से कम मासिक आय वाले एवं 18 साल से 40 साल की उम्र के लोग इस योजना में शामिल होंगे। इसमें न्यूनतम 55 रुपये से 200 रुपये तक प्रतिमाह अंशदान करना होगा। 60 साल की उम्र के बाद तीन हजार रुपये मासिक न्यूनतम पेंशन के दायरे में आएंगे। योजना एलआईसी द्वारा संचालित होगी। सरकारी स्कूलों में मध्याह्न भोजन बनाने वाले रसोइये योजना की परिधि में शामिल हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी योगेंद्र कुमार के आदेश पर जिले के सभी ब्लाकों में रसोइयों का सर्वे पूरा हो गया है। जिले में 1325 रसोइये हैं। रसोइयों को जन सुविधा केंद्र पर पंजीकरण करवाना होगा। पांच मार्च तक पंजीकरण होगा। इसके लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक और मोबाइल नंबर की अनिवार्यता होगी।
विज्ञापन


ठाकुरद्वारा में सर्वाधिक 252 रसोइये
जिले में कुल 1325 रसाइयों में सर्वाधिक 252 ठाकुरद्वारा ब्लाक में हैं। भगतपुर टांडा में 108, बिलारी में 198, छजलैट में 152, डिलारी में 95, कुंदरकी में 247, मुरादाबाद में 76, मूंढापांडे ब्लाक में 197 रसोइये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनको मिलेगा योजना का लाभ
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में मध्याह्न भोजन बनाने वाले के रसोइयों के अलावा गृह आधारित कर्मकार, फेरी लगाने वाले, ईंट भट्टों में काम करने वाले, सिर पर बोझा उठाने वाले, मोची, कूड़ा बीनने वाले, घरेलू नौकर, धोबी, रिक्शा चालक, भूमिहीन श्रमिक, आन काउंटर कर्मकार, कृषि कर्मकार, सन्नीनिर्माण कर्मकार, बीड़ी, हथकरघा, चमड़ा कर्मकार लाभान्वित हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed