{"_id":"5c5747a3bdec220833203e98","slug":"171549223843-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार व बाइक की टक्कर में तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार व बाइक की टक्कर में तीन की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बछरायूं/मंडी धनौरा। धनौरा-गजरौला मार्ग पर ग्राम कुम्हारपुरा के निकट कार व बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। कार की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र समेत तीन की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शव को धनौरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। पुलिस ने कार चालक को पकड़ लिया। मौत की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
थाना धनौरा के गांव कपसुवा निवासी सोनू की ससुराल गजरौला के नाईपुरा की है। उसके ससुर फकीर चंद पुत्र भजन सिंह उम्र (55) अपने बेटे मदन सिंह उम्र 32 साल के साथ रविवार की सुबह अपनी बेटी से मिलने आए थे। रविवार की दोपहर लगभग दो बजे सोनू का बड़ा भाई पवन (30) सोनू के ससुर व साले को नाईपुरा छोड़ने के लिए अपनी बाइक से जा रहा था। ग्राम कुम्हारपुरा के निकट गजरौला दिशा से आ रही एक कार से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर लगने पर तीनों नीचे गिर गए। फकीर चंद व पवन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल मदन ने अस्पताल में लाते ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक अब्दुल्ला निवासी गाजियाबाद को पकड़ लिया। मौत की जानकारी मिलने पर कपसुवा से सोनू व उसके परिजन भी अस्पताल आ गए। तीन की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी की जा रही थी।