{"_id":"5bcf88d1bdec22696f00850e","slug":"171540327633-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों की तालाबंदी से पहले स्कूलों में ताबड़तोड़ छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों की तालाबंदी से पहले स्कूलों में ताबड़तोड़ छापे
Updated Wed, 24 Oct 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
25 अक्तूबर से शिक्षकों की तीन दिवसीय तालाबंदी से पहले विभाग ने शिक्षकों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। बीएसए और खंड शिक्षा अधिकारियों की टीम ने जिले के 41 प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूलों में ताबड़तोड़ छापामारी की। छापे में कहीं शिक्षक गायब मिले तो कहीं मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता खराब थी। बीएसए ने दो शिक्षकों को निलंबित करते हुए नौ शिक्षकों के वेतन काटने, छह शिक्षकों के वेतन आहरण पर रोक लगाने और दो शिक्षकों की प्रतिकूल प्रविष्टि कर दी।
बीएसए योगेंद्र कुमार के मुताबिक प्रावि इस्लाम नगर में प्रधानाध्यापक नीतू चाहल, प्रावि गुरैठा द्वितीय में प्रधानाध्यापक दीपक, शिक्षा मित्र मधुबाला, रूबी, निशा, प्रावि पाकबड़ा द्वितीय में सहायक अध्यापक अभिषेक गुप्ता, प्रावि हाशमपुर गोपाल में प्रधानाध्यापक सविता अनुपस्थित थे। प्रावि गजगौला नानकबाड़ी में प्रधानाध्यापक कृष्णा छापे के बाद पहुंची। इन सभी प्रधानाध्यापकों के वेतन आहरण पर रोक लगा दी गई।
उच्च प्रावि खदाना में सहायक अध्यापक संगीता सिंह और अनुदेशक यतेंद्र चौधरी अनुपस्थित थे। एमडीएम रजिस्टर में गड़बड़ी मिली। जिसके चलते प्रधानाध्यापक सरस्वती कुटियाल के वेतन आहरण पर रोक लगा दी। शिक्षा मित्र और अनुदेश का वेतन काटने का निर्देश दिया। प्रावि सिकंदरपुर में सहायक अध्यापिका गीतांजलि, प्रावि ज्ञानपुर में सहायक अध्यापिका डोली सिंह और उप्रावि ज्ञानपुर में सहायक अध्यापक भगत सिंह, उप्रावि चौधरपुर में सहायक अध्यापिका विजेता चौहान अनुपस्थिति थीं। इनके एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
प्रावि शाहआलमपुर में बच्चों को शैक्षिक स्तर बेहद कमजोर था। प्रधानाध्यापक संजीव कुमार के वेतन आहरण पर रोक लगाई गई। प्रावि बेलोवाली मिलक में शिक्षकों की डायरी अधूरी थी। शिक्षक कार्य में लापरवाही पर प्रधानाध्यापक संजय कुमार के निलंबन की संस्तुति की गई। सहायक अध्यापक सैयद बाबर के वेतन आहरण पर रोक लगाई गई। प्रावि कहल कपूर निजामपुर में प्रधानाध्यापिका सुधा रानी गायब थी। शिक्षक प्रदीप कुमार कक्षा में मोबाइल चला रहे थे और शिवम शुक्ला की शिक्षक डायरी नहीं बनी थी। दोनों शिक्षकों की प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई। उप्रावि महल कपूर में सहायक अध्यापक कमलवीर अनुपस्थित थे। शिक्षक तनवीर अंजुम बच्चे की पिटाई कर रहे थे। तनवीर अंजुम का वेतन काटने के निर्देश दिया। उप्रावि भोला सिंह में मध्याह्न भोजन में गड़बड़ी पर प्रधानाध्यापक यूनुस हसन को निलंबित किया गया।