{"_id":"5bcf88bfbdec2269436b8f32","slug":"171540327615-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 से तीन दिन स्कूलों में रहेगी तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 से तीन दिन स्कूलों में रहेगी तालाबंदी
Updated Wed, 24 Oct 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन के लिए शिक्षकों ने कमर कस ली है। प्राथमिक शिक्षक संघ एवं पुरानी बहाली मंच पदाधिकारियों ने मंगलवार को बैठक कर आंदोलन कर रूपरेखा तय की।
कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के अध्यक्ष सर्वेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। इसमें तीन दिवसीय आंदोलन की रूपरेखा तय की गई। अध्यक्ष ने कहा कि आंदोलन से एक दिन पहले 24 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे कर्मचारी राजकीय इंटर कालेज में एकत्र होंगे और वहां से मोटरसाइकिल रैली विकास भवन तक जाएगी। 25 अक्तूबर को सभी ब्लाक, बीआरसी और संकुल केंद्रों पर सुबह 11 बजे से अपराह्न चार बजे तक कर्मचारी एवं शिक्षक एकत्र होकर पुरानी पेंशन बहाली की मांग करेंगे। 26 अक्तूबर को जिला मुख्यालय पर एकत्र होंगे और विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजेंगे। 27 अक्तूबर को आंबेडकर पार्क में सुबह 11 बजे एकत्र होंगे। वहां से रैली निकाली जाएगी और दोपहर तीन बजे तक मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजेंगे। इसमें संयोजक श्रीकांत यादव समेत कई शिक्षकों ने विचार रखे।
दांग स्कूल स्थित में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ पदाधिकारियों की बैठक हुई। शिक्षकों ने कहा कि तीन दिन स्कूलों में पूरी तरह तालाबंदी रहेगी। सभी शिक्षक उच्च प्राथमिक स्कूल में एकत्र होकर काली पट्टी बांधेंगे। इसके लिए टीमें बना दी गई हैं। बैठक में अध्यक्ष राकेश कौशिक, शहनाज अख्तर, धर्मवीर और राहुल शर्मा आदि थे। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंडलीय मंत्री सैयद हसन ने कहा कि कर्मचारियों दफ्तरों में तालाबंदी कर एकजुटता का परिचय देंगे। उन्होंने कहा कि कर्मचारी शासन एवं प्रशासन के किसी तरह के दबाव में नहीं आएंगे।