फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   179 स्कूल और मदरसों पर तलवार

179 स्कूल और मदरसों पर तलवार

Fri, 12 Oct 2018 02:37 AM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 02:37 AM IST
विज्ञापन
179 स्कूल और मदरसों पर तलवार
मुरादाबाद।
विज्ञापन

छात्र नामांकन के आधार पर यू-डायस प्रपत्र दाखिल नहीं करने वाले स्कूलों और मदरसों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। बेसिक शिक्षा विभाग ने मुरादाबाद शहर के 98 स्कूलों और 81 मदरसों को मान्यता निरस्त करने की चेतावनी का नोटिस जारी किया है। इससे स्कूल और मदरसा प्रबंधन में खलबली मची है।
निजी, सरकारी स्कूलों के अलावा मदरसों को छात्र नामांकन के आधार पर यू डायस प्रपत्र (35 कॉलम) दाखिल करना है। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय स्तर पर प्रपत्रों की जांच के बाद एसडीएमआई पोर्टल पर अपलोड होने हैं। प्रपत्र पोर्टल पर अपलोड करने की पांच सितंबर आखिरी तिथि थी। राज्य परियोजना निदेशक ने बीएसए का जवाब तबल कर प्रपत्रों को पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए थे। चार अक्तूबर की डेड लाइन दी गई थी। मुरादाबाद के निजी स्कूल और मदरसे अभी तक इसे दाखिल नहीं कर पाए हैं। बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से 98 स्कूल और 81 मदरसों को नोटिस जारी किया है। प्रपत्र दाखिल नहीं करने पर मान्यता निरस्त करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

नोटिस के बाद स्कूल और मदरसा प्रबंधन में खलबली मची है। गुरुवार को कई स्कूलों और मदरसा प्रबंधन की ओर से छात्र नामांकन प्रपत्र दाखिल किए गए। खंड शिक्षा अधिकारी मीना मनराल के मुताबिक स्कूलों और मदरसों का रिकार्ड आनलाइन है। इसी आधार पर छात्र नामांकन की वास्तविक स्थिति पता चल पाएगी और सरकार के स्तर पर योजनाएं तैयार होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed